मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा कि सोनू को किसी ने माइग्रेंट वर्कर्स की समस्याओं के बारे में बताया था. ये वर्कर्स कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से आए हैं और फिलहाल लॉकडउन की वजह से महाराष्ट्र के भिंवंडी में फंस पड़े हैं. इसके बाद सोनू ने उन लोगों से कुछ ही दूरी पर किचन का इंतज़ाम करवाया, जहां पर खाना बनाकर रमज़ान में रोज़ा रखने वालों तक डायरेक्ट पहुंचाया जाएगा. ये वो वर्कर्स हैं, जो दिन भर मेहनत करते हैं, तब शाम को खाना खरीदने के पैसे कमा पाते हैं. अभी इन लोगों का काम भी बंद है. इसलिए ये लोग अपने-अपने घर वापस लौटना चाहते हैं लेकिन उसका भी कोई इंतज़ाम नहीं है क्योंकि लॉकडाउन में हर तरह की ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद है.

सोनू का वो होटल जो उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ लोगों के लिए खोल दिया है.
अपने इस कदम के बारे में सोनू ने मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया-
''मैंने उन्हें (माइग्रेंट वर्कर्स को) आश्वासन दिया है कि (रमज़ान के) इस पाक महीने में उनकी ज़रूरतों का ख्याल रखा जाएगा. इस मुश्किल समय में ये बेहद ज़रूरी है कि हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहें. इस इनिशिएटिव के तहत हम रोज़ा रखने वालों को खास तरह का खाना मुहैया करवाएंगे, ताकि उन्हें पूरा दिन व्रत करने के बाद भूखा न रहना पड़े.''ये इनिशिएटिव सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जो रोज़ा रख रहे हैं. खैर, सोनू 20 से ज़्यादा सालों से फिल्म बिज़नेस में एक्टिव हैं. लेकिन लोगों ने उन्हें कायदे से जाना 'दबंग' में उनके किरदार छेदी सिंह के बाद. उसके बाद से सोनू अक्षय कुमार के साथ 'एंटरटेनमेंट', शाहरुख खान के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर', रोहित शेट्टी डायरेक्टेड 'सिंबा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. आने वाले दिनों वो अक्षय के साथ 'पृथ्वीराज' में नज़र आने वाले हैं.
वीडियो देखें: लॉकडाउन के इस दौर में मुंबई पुलिस की मदद के लिए रोहित शेट्टी ने क्या किया?










