अमेरिका की एक टेली हेल्थ कंपनी ने गाजा के कॉलेज परिसरों में इजरायली कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जॉब ऑफर करने की बात कही है. कंपनी के CEO ने X पर पोस्ट कर के इसकी जानकारी साझा की है. कंपना का नाम ‘HIMS’ है.
इजरायल-विरोधी प्रदर्शनकारियों को इस कंपनी से नौकरी का ऑफर, CEO ने किया बड़ा एलान
‘HIMS’ अमेरिकी ऑनलाइन फार्मेसी और टेलीहेल्थ कंपनी है. ये पुरुषों से जुड़े इरेक्टाइल डिसफंक्शन, बाल झड़ने समेत तमाम बीमारियों और मेडिकल कंडीशन्स से जुड़े प्रिस्क्रिप्शन और दवाएं बेचती है.

‘HIMS’ अमेरिकी ऑनलाइन फार्मेसी और टेलीहेल्थ कंपनी है. ये पुरुषों से जुड़े इरेक्टाइल डिसफंक्शन, बाल झड़ने समेत तमाम बीमारियों और मेडिकल कंडीशन्स से जुड़े प्रिस्क्रिप्शन और दवाएं बेचती है. कंपनी अपने सब-वे एड के लिए भी जानी जाती है. कंपनी के CEO एंड्रयू डुडुम (Andrew Dudum) फ़िलिस्तीनी मूल के अमेरिकी नागरिक हैं. इसी से साफ है कि कंपनी इजरायल के विरुद्ध प्रदर्शन करने वालों को नौकरी का ऑफर क्यों दे रही है. एंड्रयू ने 2017 में 'HIMS' की स्थापना की थी. उनका परिवार गाजा और वेस्ट बैंक में है. कंपनी के CEO ने सोशल मीडिया X पर लिखा,
नैतिक साहस > कॉलेज की डिग्री
अगर आप फिलिस्तीनी लोगों के नरसंहार और इजरायल में अपनी यूनिवर्सिटी के विनिवेश के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, तो ऐसा करना जारी रखें. इसका असर हो रहा है.
बहुत सारी कंपनियां और CEO यूनिवर्सिटी के अनुशासन की परवाह किए बिना आपको नौकरी पर रखने के लिए 'उत्सुक' हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले पर्सिंग स्क्वायर कैपिटल मैनेजमेंट के प्रमुख बिल एकमैन ने कहा था कि वो हार्वर्ड के उन छात्रों को नौकरी नहीं देंगे जिन्होंने कथित तौर पर इजरायल के खिलाफ एक पत्र पर साइन किया था.
ये भी पढ़ें- गाजा में बंधकों को छुड़ाने के लिए भारत से कैसी मदद चाहता है इजरायल? अब साफ बोल दिया
अमेरिका में इजरायल विरोधी प्रदर्शनहाल के हफ्तों में अमेरिका समेत दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज में इजरायल के विरोध में प्रदर्शन बढ़ गया है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी, पोर्टलैंड राज्य और UCLA यूनिवर्सिटी में इजरायल-विरोधी प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़पों की खबरें आईं हैं. इस पूरे प्रकरण ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है. अमेरिकी में अब तक ऐसे 2000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो गाजा में इजरायली सेना की सैन्य कार्यवाही के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा यूरोप, एशिया और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में भी प्रदर्शन और धरने आयोजित किए जा रहे हैं.
वीडियो: दुनियादारी: इजरायल-गाजा के युद्ध के बीच सूडान मिट जाएगा?











