The Lallantop

ओह बेटे! 7 घंटे 20 मिनट का है इस फिल्म का शॉर्ट ट्रेलर

दिल्ली से कानपुर पहुंच जाओगे, लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर खत्म नहीं होगा. पूरी फिल्म करीब 30 दिन की है रे देवा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फिल्मों के सीक्वल वाले दौर में इस बंदे की अलग ही पिच्चर चल रही है. स्वीडिश फिल्ममेकर हैं एक आंद्रे वेबर्ग. भाईसाहेब ने दुनिया की सबसे लंबी फिल्म बनाने की ठान ली है. पूरी फिल्म करीब 30 दिन यानी 720 घंटे की होगी. फिल्म जब आएगी, तब आएगी. फिलहाल आया है इसका सो कॉल्ड शॉर्ट ट्रेलर. ये ट्रेलर इतना लंबा है कि दो बार मुगल-ए-आजम फिल्म और नुसरत फतेह अली खां की लंबी कव्वाली सुन और देख सकते हैं. पूरे 7 घंटे 20 मिनट का ट्रेलर है इस फिल्म का. फिल्म का नाम है Ambiancé. खुदा झूठ न बुलवाए. पर हमने थोड़ा ट्रेलर ही देखा. कुछ पल्ले नहीं पड़ा. थोड़ा खंगाला तो मालूम हुआ कि 2014 में इन डॉयरेक्टर साहेब ने Ambiancé का टीजर रिलीज किया था. पूरे 72 मिनट का टीजर. हां वही टीजर जो अपने यहां श्रद्धांजलि वाले नामों के साथ पूरे एक मिनट में खत्म हो जाता है. ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी. फिलहाल इसका ट्रेलर देखने का मन हो तो देख लो. पूरे 7 घंटे 20 मिनट का है. पूरा संडे खर्च हो जाएगा. बाकी आपका मन. सानू की... https://www.youtube.com/watch?v=RLevgVmZ8rE

Advertisement
Advertisement