अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेजन का एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया. एयरपोर्ट के रनवे के पास इस प्लेन क्रैश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य पांच घायल हुए हैं. बताया गया कि प्लेन रनवे से आगे निकल गया और कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे उसमें आग लग गई. इसके बाद एयरपोर्ट से धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई दिए. घटना 6 सितंबर दोपहर 2 बजे की है.
अमेजन का कार्गो प्लेन रनवे के बाहर गाड़ियों में घुसा, आग लगी, 5 लोगों की मौत
Amazon cargo plane crash: अमेरिका में अमेजन का एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. बताया गया कि प्लेन रनवे को पार कर दूसरी दिशा में चला गया था, वहां खड़ी कारों से टकराया और फिर उसमें आग लग गई.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सी-वे बंद कर दिए गए. आग पर काबू पाने के लिए 60 से ज्यादा फायर रेस्क्यू यूनिट घटनास्थल पर भेजे गए. कार्गो प्लेन का इस्तेमाल केवल सामान या पार्सल ट्रांसपोर्ट के लिए होता है.
कैसे हुआ प्लेन क्रैश?रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइम एयर फ्लाइट 7598 पुअर्टो रिको से वापस आ रही थी. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि प्लेन डायगोनल रनवे को पारकर उत्तर-पश्चिमी दिशा में जाकर रुका और क्रैश हो गया. दुर्घटना के बाद तीन घंटे के लिए मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया, जिससे बाकी उड़ानों का संचालन बाधित रहा. जिससे करीब 250 उड़ानों में देरी हुई.
अमेरिका के फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं. इसके अलावा अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने X पर बयान जारी करके यात्रियों को संभावित देरी और यात्रा रद्द होने के बारे में जानकारी दी.
ये भी पढ़ें: Amazon 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही, इतनी बड़ी छंटनी के पीछे वजह क्या है?
प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए अमेजन की प्रवक्ता केली नैनटेल ने माना कि अमेजन का एक कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ है. उन्होंने बताया कि इस मामले पर उनकी नज़र है और वो लोकल अधिकारियों से संपर्क में हैं. घटना में मारे गए लोगों के परिवार के लिए उन्होंने शोक संवेदना जताई है.
प्राइम एयर फ्लाइट 7598 एयर 21 द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था. बताया गया कि प्लेन का नाम पहले बोईंग 767-300 था और ये 32 साल पुराना है. फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक, बोईंग 767-300 पहले पैसेंजर हवाई जहाज हुआ करता था. फिर साल 2015 में इसे बतौर कार्गो प्लेन काम में लाया गया.
वीडियो: कार्गो फ्लाइस्ट से चीन गए एयर इंडिया के पांच पायलट अब कोरोना पॉजिटिव मिले









