The Lallantop

बुर्का पहन औरतों से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया VHP लीडर 'हिंदू अभिषेक यादव'

मुहर्रम की मजलिस में पीटे गए नेताजी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इलाहाबाद का मानी उमरपुर. मुहर्रम की मजलिसे हो रही हैं. ऐसी ही एक मजलिस शनिवार को रही थी. तभी एक बुर्के वाली 'औरत' को लोग पीटने लगे. खूब पीटे गए. खोपड़ी से बुर्का हटा तो मालूम चला कि पिटने वाली कोई औरत नहीं, विश्व हिंदू परिषद के नेताजी अभिषेक यादव है.
ये VHP लीडर अभिषेक डिस्ट्रिक लेवल के हैं. बीजेपी जिला पंचायत मेंबर शिप्रा यादव के पति भी हैं. बताते हैं कि ये कई लोगों के साथ बुर्के में गए थे. लेकिन जैसे ही थप्पड़ों की बरसात हुई, अभिषेक यादव को छोड़कर सारे भाग लिए. लोगों ने अभिषेक यादव को कसके कूटकर पुलिस के हवाले कर दिया है.
vhp leader (4)
अभिषेक यादव

पुलिस ने अभिषेक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अभिषेक यादव पर आरोप ये है कि ये औरतों के साथ बदसलूकी + बदतमीजी कर रहे थे. हालांकि अभिषेक की फैमिली कहती है, 'अभिषेक तो घर लौट रहा था. तभी उसपर कुछ लोगों ने अटैक कर दिया. अभिषेक के पास से सामान भी लूटा.' अब बाजार से लौटते वक्त विश्व हिंदू परिषद् के नेता बुर्का पहनते हैं, ऐसा कोई प्रावधान नया बना हो तो उसकी जानकारी हमें नहीं है.
कहा ये भी जा रहा है कि अभिषेक यादव बुर्का पहने जबरन किसी के घर में घुस बैठे थे.
अभिषेक के यादव खिलाफ शिकायत
अभिषेक के यादव खिलाफ शिकायत

शिकायत करने वाले मुकीम उद्दीन ने कहा, 'मजलिस के दौरान औरतें एक तरफ थीं और आदमी एक तरफ. तभी अभिषेक बुर्का पहनकर वहां पहुंचा. अभिषेक इलाके में दंगा फैलाना चाह रहा था. ये वहां बैठी औरतों के साथ छेड़छाड़ भी कर रहा था. मेरी दरख्वास्त है कि अभिषेक को सजा दी जाए ताकि दशहरा और मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाया जा सके.'
vhp leader (1)

अच्छा ये जो अभिषेक यादव हैं. इनको लेकर कई पोस्टर भी लोकल इलाकों में लगते हैं. नाम के आगे हिंदू लिखा होता है. इसलिए हमने भी इनके नाम के आगे हेडिंग में हिंदू लिख दिया है.  साथ में होती है जहरीले बयान देने वाले बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ की तस्वीर.

Advertisement
Advertisement