The Lallantop

कंगना की बहन की हरकतों पर आलिया की मां ने सटीक जवाब दिया है

कई ट्वीट लिखे गए और डिलीट भी कर दिए गए.

Advertisement
post-main-image
आलिया को लेकर कंगना की बहन रंगोली ने सोनी राज़दान को उनके पति महेश भट्ट के बारे सुनई खरी खोटी.
कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच खींचतान चल रही है. कुछ दिन पहले की बात है, कंगना ने फिल्म 'गली बॉय' में आलिया की परफॉरमेंस को औसत बताया. इसके बाद ट्विटर पर बहस छिड़ गई. पहले रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर कंगना को 'विक्टिम प्ले करने वाली' एक्ट्रेस बताया और आलिया को शाबाशी दी. इस पर कंगना की बहन रंगोली को गुस्सा आ गया. उन्होंने रणदीप को तबीयत से झाड़ ही दिया साथ ही ये दावा करते हुए एक ट्वीट कर दिया कि आलिया भट्ट के पापा यानी कि महेश भट्ट ने एक दफे कंगना को चप्पल फेंक कर मारी थी.
जैसे ही ये 'चप्पल' वाली बात सामने आई तो ये तुरंत  सोशल मीडिया पर फ़ैल गई. अब इस ट्वीटर फाइट में एक और ट्विस्ट आया गया. वो ये कि इस ट्वीट-ट्वीट कि लड़ाई में आलिया भट्ट की मम्मी को भी शामिल होना पड़ गया. सोनी ने अपनी बेटी आलिया पर कंगना के किए वारों को पॉइंट आउट करते हुए लिखा-
महेश भट्ट ने कंगना रनौत को ब्रेक दिया था और आज वो लगातार उनकी बेटी और पत्नी पर अटैक करती रहती हैं. अब इतनी नफरत भरी बातों के बाद क्या बाकी रह गया. इसके पीछे क्या अजेंडा है?
ये है वो ट्वीट जो सोनी राज़दान ने लिखकर डिलीट कर दिया था.
ये है वो ट्वीट जो सोनी राज़दान ने लिखकर डिलीट कर दिया था.

ये ट्वीट लिखकर न जाने क्यों सोनी राज़दान ने बाद में ड‍िलीट कर द‍िया. लेकिन इसे जिसे देखना था उसने देख लिया. माने ट्विटर पर काफी एक्टिव रहने वाली कंगना की बहन रंगोली ने देखा भी और इसका जवाब भी दे डाला. रंगोली ने सोनी राजदान के ट्वीट के जवाब में तीन ट्वीट लिखे,
पहला,
डियर सोनी जी, महेश भट्ट ने कंगना को ब्रेक नहीं दिया, बल्कि अनुराग बसु ने दिया था. महेश भट्ट जी अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम करते थे. प्लीज गौर कीजिएगा कि वो उनका प्रोडक्शन हाउस नहीं था. दूसरा,
फिल्म 'वो लम्हे' के बाद कंगना ने उनकी लिखी फिल्म 'धोखा' में काम करने से मना कर दिया था. जिसमें वो चाहते थे कि कंगना एक स्यूसाइड बॉम्बर का रोल करें. जब कंगना ने मनाकर दिया तो वो गुस्सा हो गए. वो न सिर्फ अपने ऑफिस में कंगना पर च‍िल्लाए... तीसरा,
...बल्कि जब वो फिल्म 'वो लम्हे' के प्रिव्यू के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने उस पर चप्पल फेंक के मारी थी. उसे उसकी खुद की ही फिल्म नहीं देखने दी गई थी. वो सारी रात रोई, उस वक़्त वो सिर्फ 19 साल की थी.
इसके बाद जब सोनी से रंगोली के इन कमेंट्स पर वेबसाइट पिंकविला ने रिप्लाई मांगा तो उन्होंने कहा-
"मैं इस तरह के पागलपन में नहीं पड़ना चाहती हूं."
आलिया और कंगना की ये लड़ाई कुछ ज्यादा ही लंबी नहीं हो गई? फिलहाल कंगना की आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' विवादों में फंसती नजर आ रही है. ऐसे में लगता है कि जल्द ही ये लड़ाई ठंडी हो जाएगी. क्योंकि दोनों बहनों का फोकस आलिया से शिफ्ट होकर  फिल्म पर आ जाएगा.


Video: कंगना लड़ाई के लिए जितना आगे बढ़ती हैं, आलिया उतना ही पीछे हो जाती हैं

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement