The Lallantop

सलमान की हिरोइन बनने पर ट्रोल हुई आलिया ने दिया करारा जवाब

भंसाली ने अपनी फिल्म 'इंशाहअल्लाह' में सलमान और आलिया को कास्ट किया है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने बताया कि सलमान के अपोज़िट कास्ट होकर उन्हें कैसा लग रहा है.
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वो 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं. अपनी अगली फिल्म 'इंशाअल्लाह' का अनाउंसमेंट ट्वीट कर के. इस फिल्म में सलमान खान के अपोज़िट आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है. तो जैसे ही ये बात जनता के सामने आई, उन्होंने सलमान और आलिया के बीच उम्र के अंतर को लेकर ट्रोलिंग शुरू कर दी. इस दोनों की उम्र में 27 साल का फर्क है. एक ट्विटर यूज़र ने तो सलमान और आलिया की पुरानी फोटो भी शेयर कर दी. ये फोटो आलिया के बचपन की है. जो वायरल होने लग गई और लोग इनके बीच के एज गैप पर कॉमेंट करने लग गए. देखिए ट्वीट; इन तामाम कमेंट्स के जवाब में अब आलिया का रिऐक्शन आया है. और ये हुआ 'कलंक' के प्रमोशन के दौरान.
आलिया से जब पूछा गया कि 'इंशाल्लाह' की घोषणा से लोग उनके और सलमान के पेअर से कन्विंस नहीं लग रहे हैं. तो इस पर आलिया ने जवाब दिया-
मुझे अभी तक कहीं से भी आलोचना नहीं मिली है. बल्कि मुझे तो लगता है लोग हम दोनों को एक साथ देखने लिए सभी एक्साइटेड हैं. और अगर ऐसी बातें हो भी रही हैं तो मुझे लगता है, ये भी एक्साइटमेंट का ही एक हिस्सा हैं.
मैं इन सब बातों से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं और मुझे नहीं लगता कि सलमान और भंसाली सर भी इन सब बातों को लेकर परेशान होंगे. भंसाली सर एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जिन्होंने कई सारी अच्छी फिल्में दी हैं. उन्हें हम सभी पसंद करते हैं. मुझे लगता है हमें भंसाली सर के विज़न पर विश्वास करना चाहिए.
आलिया और सलमान के अनाउंसमेंट ट्वीट - वैसे इन सभी बातों में हम आपको ये याद कराना चाहेंगे कि आलिया इससे पहले शाहरुख खान के साथ भी ‘डियर ज़िंदगी’ में काम कर चुकी हैं. जिसे लोगों ने स्वीकार कर लिया था क्योंकि फिल्म की स्टोरी और थीम बहुत रिलेवेंट थी. ऐसी और भी कईं फिल्में याद आती हैं जहां हीरो की उम्र हीरोइन से बहुत बड़ी थी लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से वो पसंद की गईं. जैसे अमिताभ बच्चन और तब्बू स्टारर 'चीनी कम' जिसे आर.बाल्की ने डायरेक्ट किया था. ये एक 64 साल के शेफ की कहानी थी जिसे 34 साल की एक महिला से प्यार हो जाता है.
'चीनी कम' का एक दृश्य.
'चीनी कम' का एक दृश्य.



Video: भंसाली की फिल्म को 'कुत्ता भी देखने नहीं गया' कहने के बाद सलमान और भंसाली कैसे साथ आ गए?

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement