'मैं शर्मिंदगी महसूस कर रही हूं. 'गली बॉय' की एक्टिंग में ऐसा क्या है पछाड़ने को... वही एक तेज़ मुंहफट लड़की... ये बॉलीवुड के आइडिया वाली 'धुरंदर लड़की', 'महिला सशक्तिकरण' और 'अच्छी परफॉरमेंस' के कॉन्सेप्ट से मुझे बचाइए, प्लीज़. मीडिया फिल्म स्टार्स के बच्चों से अपने प्यार को कुछ ज़्यादा ही आगे ले गई है. ऐसे औसत दर्जे के काम को सराहना बंद करिए नहीं तो एक्टिंग का लेवल कभी ऊंचा नहीं हो पाएगा.'कंगना के इस कमेंट के दो दिन बाद अब इसपर आलिया ने जवाब दिया है. अलिया ने कहा-
'मैं कंगना के काम की बहुत इज्ज़त करती हूं. और उनके विचारों का सम्मान करती हूं. अगर उन्हें ऐसा लग रहा है तो इसकी कोई वजह होगी. मैं इस कमेंट की जगह ये याद रखना चाहूंगी कि उन्होंने 'राज़ी' देखने के बाद मेरी कितनी तारीफ की थी. और मैं अपने काम पर फोकस करूंगी. क्या पता वो फिर से मेरी तारीफ करें अगर मैं मेहनत से काम करूं.'ये पहली बार नहीं है कि कंगना ने आलिया पर कोई कमेंट किया है. वो इससे पहले भी ऐसा कर चुकी हैं. अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज़ के बाद मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा था-
'ये सभी फिल्म स्टार्स सिर्फ नाम के दोस्त हैं. इन्हें जब काम पड़ता है तो ये मेरे पास आते हैं. लेकिन जब मेरी कोई फिल्म रिलीज़ होती है, तो कोई उसपर बात तक नहीं करता. ' आलिया के बारे में बात करते हुए कंगना के बताया, ' ये लड़कियां मुझे अपनी फिल्मों के ट्रेलर भेजती हैं. मैंने आमिर खान, आलिया भट्ट की फिल्मों की स्क्रीनिंग अटेंड की थी. जिसके बाद मैंने आलिया को फोन करके बधाई दी थी. साथ ही मेघना गुलज़ार को भी मैंने फोन किया था, लेकिन मेरी फिल्म को किसी ने सपोर्ट नहीं किया.'कंगना की इस बात पर जब आलिया के कमेंट्स पूछे गए तो उन्होंने कंगना से माफी मांगते हुए कहा,
'मैं आशा करती हूं कि कंगना मुझे नापसंद नहीं करती होंगी. मुझे नहीं लगता कि वो मुझे ना पसंद करती है. मुझे नहीं लगता कि मैंने जान-बूझकर कुछ ऐसा किया है जिससे कंगना हर्ट हुई हैं. अगर मैंने ऐसा कुछ किया हो तो मैं उनसे व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगूगी. मगर मैंने हमेशा कहा है कि कंगना मुझे बहुत पसंद हैं. वो खुलकर बात करती हैं. ऐसा होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है. मैं शूटिंग (गली बॉय) में बिज़ी थी, इसलिए मुझे इस प्रॉब्लम के बारे में पता नहीं था. मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती.'इन दोनों वाकयों को जानकर ऐसा लगता है कि कंगना लड़ाई की ओर जितने कदम बढ़ती हैं, आलिया उतने ही कदम पीछे चली जाती हैं. आफ्टरऑल, बॉलीवुड में जैसी जिसकी इमेज बनती हैं. वैसे ही उसकी बातों को समझा जाता है. आलिया अभी अपने करियर की ग्रोथ पर फोकस किए हुए हैं. इसलिए शायद वो सो कॉल्ड 'कैट फाइट' का हिस्सा नहीं बनना चाहती. और अपने लेवल पर सबके साथ अच्छे संबंध रखना चाहती हैं. वहीं कंगना भी अपनी मुंहफट इमेज को मेंटेन किए हुए हैं. वर्क फ्रंट पर देखें तो आजकल आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' की प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस फिल्म कि मेकिंग और अपने किरदार (रूप) के बारे में कई बातें शेयर करने में बिज़ी हैं. इसकी रिलीज़ के बाद वो एसएस राजामौली कि फिल्म 'आर आर आर' की शूटिंग में लग जाएंगी. इन शॉर्ट इस वक़्त आलिया भट्ट के दोनों हाथ फिल्मों से भरे हुए हैं. वो बॉलीवुड की सबसे व्यस्त और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. साथ ही कंगना जयललिता की बायोपिक के साथ बॉलीवुड की कथित तौर पर सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
Video: सलमान की हिरोइन बनने पर ट्रोल हुई आलिया ने दिया करारा जवाब












