एक थे दिल्ली के हम्प्टी शर्मा उर्फ वरुण धवन. एक थी उनकी दुल्हनिया, अंबाला की काव्या प्रताप सिंह उर्फ आलिया भट्ट. डिजाइनर लंहगा खरीदने से शुरु हुई प्रेम कहानी जो पुरानी क्लासिक डीडीएलजे की याद दिलाती थी. पुरानी कहानी की तरह ही दोनों की प्रेम कहानी में बाधा थे 'पिताजी' उर्फ आशुतोष राणा. लड़का लड़ा-भिड़ा अौर शादी के घर में जुटा रहा. आखिर, पिताजी माने अौर पिक्चर चल निकली.
आइए आपको मिलवाते हैं बद्रीनाथ की दुल्हन से
मुंह दिखाई के लिए क्लिक करें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
अब निर्माता करण जौहर हम्प्टी शर्मा की प्रेम कहानी का अगला पार्ट ला रहे हैं. यहां कहानी देसज होनेवाली है. फिल्म का नाम है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'. निर्देशक वही पुराने शशांक खेतान. आज फिल्म का फर्स्ट लुक आया है. कस्बे के मेले-ठेले में बुलट चलाते वरुण धवन हैं अौर सजी संवरी आलिया. जिन तड़पते दिलों ने 'उड़ता पंजाब' के ट्रेलर में आलिया को देख झटका खाया है, उनके दिलों पर मरहम लगाता है फर्स्ट लुक. वरुण अपनी फटफटी से बाज़ार में थोड़ा धूल-धक्कड़ उड़ाते हैं अौर फिर लपककर दुल्हनिया आलिया को बाइक में आगे बिठा लेते हैं.
फिल्म की रिलीज़ लेकिन अगले साल है, 10 मार्च 2017. बॉलीवुड की फीलगुड प्रेम-कहानियों के प्रेमी इंतज़ार में आंखें बिछा लें.
Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=N8IS-fsVKpU&feature=share
Advertisement




















