The Lallantop

मोदी को ओबामा अंग्रेजी में तू कैसे कहते होंगे, जैसा उन्होंने अक्षय को दिए इंटरव्यू में बताया

मोदी ने बताया कि उनकी दिक्कत लो कॉन्फिडेंस नहीं, ओवर कॉन्फिडेंस है. क्या यही इंटरव्यू के दौरान भी हुआ?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सुबह सवेरे 9 बजे सारे न्यूज़ चैनल नरेंद्र मोदी और अक्षय कुमार की बातचीत टेलीकास्ट करने लगे. होने को पीएम नरेंद्र मोदी और अक्षय कुमार की बातचीत पूरी तरह गैर-राजनीतिक नहीं है, जबकि दावा यही था. खैर उसके बारे में हम किसी और स्टोरी में ज़रूर बात करेंगे. लेकिन अबकी बार बात करते हैं मोदी द्वारा अंजाने में गयी एक और छोटी सी गलती की. वो होती है जैसे लिखने में टाइपो एरर. वैसी ही. 'एक और' इसलिए क्यूंकि मोदी हों या कोई और राजनेता, या कोई भी व्यक्ति, हर कोई बातचीत के दौरान कोई न कोई गलती कर ही देता है. लेकिन अबकी मोदी ने शायद जो गलती की है वो इस मामले में यूनिक है कि उन्होंने गलती इतिहास, भूगोल, विज्ञान या गणित को लेकर नहीं अंग्रेजी को लेकर की है. अक्षय कुमार काफी नर्वस नज़र आ रहे हैं. मोदी उतने ही कॉन्फिडेंट. और ऐसा पहली बार हुआ है जब कॉन्फिडेंट व्यक्ति गलत बोल जाए. [होने को विडंबना ये कि मोदी ने इसी इंटरव्यू के दौरान ही बाद में कभी कहा था कि 'ओवर कॉन्फिडेंट' उनकी बड़ी दिक्कत है.] गलत क्या बोला - जब अक्षय ने उनसे पूछा कि वो कितने देर तक सोते हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने बराक ओबामा के साथ हुई अपनी बात का रेफेरेंस दिया, उन्होंने कहा कि वो दोनों बड़े अच्छे दोस्त हैं और ओबामा उन्हें आप नहीं तू करके ही पुकारते हैं. गौर कीजिए ये बात बड़ी ही इंट्रेस्टिंग है. जिन्होंने कक्षा एक दो में भी अंग्रेजी पढ़ी होगी वो जानते हैं कि अंग्रेजी में तू के लिए भी You होता है, आप के लिए भी और तुम के लिए भी. होने को अंग्रेज़ी में एक और शब्द होता है - दाऊ. न, न. बड़े भैया नहीं. अंग्रेजी का दाऊ - Thou. इसे अंग्रेजी के लिट्रेचर में यूज़ किया जाता है, जैसे हिंदी में संस्कृतनिष्ठ भाषा होती है, वैसे ही अंग्रेजी में लैटिन-निष्ठ भाषा. तो क्या ओबमा-मोदी के दौरान यही दाऊ (Thou) यूज़ करते होंगे. वैसे एक तू भी होता है अंग्रेजी में, आई मीन लैटिन में. वो जूलियस सीज़र का कथन सुना है न आपने-
इत तू ब्रूटस?  (et tu brute)
तो सवाल यही है कि मोदी के बेस्ट फ्रेंड ओबामा उन्हें अंग्रेज़ी में तू कैसे बोलते होंगे और मोदी उसका कैसे अनुवाद करते होंगे. जाते-जाते गीत-
  वीडियो देखें:

किस्से: आडवाणी की शादी, धीरेंद्र ब्रह्मचारी का प्लेन क्रैश, राजीव और कमलापति का झगड़ा-

Advertisement

Advertisement
Advertisement