जेएनयू कैंपस में स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ हिंसा के बाद बॉलीवुड से कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ सेलेब्रिटी ट्विटर पर और कुछ माइक पर विरोध कर रहे हैं. इस हिंसा के विरोध में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जेएनयू पहुंची थी. लेकिन इस सबके बीच अक्षय कुमार की कुछ तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज़ में वो ABVP का झंडा लहराते नजर आ रहे हैं. लोग दीपिका पादुकोण की जेएनयू वाली तस्वीरों के साथ अक्षय की फोटो शेयर कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इस तस्वीर को मौजूदा हालातों पर अक्षय कुमार का स्टैंड बता रहे हैं. कुछ देशभक्त कर रहे हैं.
ABVP के झंडे के साथ अक्षय कुमार की वायरल हो रही तस्वीर का सच ये है
दीपिका के जेएनयू जाने के बाद दोनों में तुलना हो रही है.
Advertisement

एबीवीपी के झंडे के साथ अक्षय कुमार.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
दीपिका पादुकोण को जेएनयू जाने के अपने फैसले पर किसी को स्पष्टीकरण नहीं देना चाहिए. न ही अक्षय कुमार को ABVP का झंडा लहराने पर. बाकियों की तरह एंटरटेनर्स का भी अपना मत है. वो अपना पक्ष चुनने के लिए आजाद है. ये खुद को बेड़ियों में बांधे रखने से बेहतर है.
अजीब बात ये है कि आज उन्हें जिस तस्वीर की वजह से देशभक्त बताया जा रहा है, तब इसके लिए ट्रोल किया गया था. ट्विटर पर लोगों ने उन्हें राजेश खन्ना तक की याद दिला दी थी. खैर, लोगों ने ये फोटो शेयर करने से पहले तारीख देखना भी जरूरी नहीं समझा.
Advertisement
Video : जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा पर खुलकर बोले अनिल कपूर और शबाना आज़मी
Advertisement




















