यह खबर अक्षय कुमार ने पढ़ी तो उन्होंने देसाई को कॉल घुमा दिया. पैसे की मदद ऑफर करने के लिए. इस बारे में खुद देसाई ने उस न्यूज़ रिपोर्ट में बताया -
"तीन दिन पहले अक्षय जी की ओर से मुझे कॉल आया. उन्होंने मुझे आर्थिक मदद की पेशकश की. कहा कि हालात नहीं सुधरते हैं तो मैं उनसे फाइनेंशियल मदद ले सकता हूं।"मनोज देसाई ने अक्षय के इस कदम की तारीफ़ की. हालांकि उन्होंने मदद लेने से इनकार कर दिया. बोले कि इस महीने की तनख्वाह का इंतज़ाम तो कर लिया है. आगे के लिए कोई रास्ता निकाल रहे हैं. कोशिश यही है कि न तो किसी को नौकरी से निकालना पड़े, और न ही किसी की तनख्वाह कम करनी पड़े.
"यह ऐसा समय है कि लोगों की ज़िंदगी के अलावा और कुछ जरूरी नहीं है. और इसके लिए जिस भी चीज़ की जरूरत है, हमें वह सब कुछ करना होगा. मैं अपनी सेविंग्स में से 25 करोड़ रुपये नरेंद्र मोदी जी के पीएम-केयर्स फंड में देता हूं. आइए ज़िंदगियां बचाएं. जान है, तो जहान है."
उसके बाद अक्षय ने मुंबई के नगर निगम में भी 3 करोड़ का योगदान दिया था. कोरोना लॉकडाउन के प्रति भी जागरूकता फैलाई. कई सेलेब्रिटीज़ के साथ उनका एक गाना रिलीज़ हुआ. जिसे यूट्यूब पर एक करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ अक्षय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' को मार्च में रिलीज़ होना था. लेकिन कोरोना के चलते रिलीज़ टल गई. इसके अलावा 2020 में उनकी कुछ और फिल्में रिलीज़ होनी थीं. जैसे - 'लक्ष्मी बम' और 'पृथ्वीराज.' डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' जहां पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक है. वहीं 'लक्ष्मी बम' एक कॉमेडी हॉरर है. अक्षय इसमें एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखेंगे. ये साउथ की फिल्म 'मुनि 2 : कंचना' की रीमेक है.
Video: अक्षय कुमार के डोनेशन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या तीखी बात कह दी














