अक्षय कुमार नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' में काम कर चुके हैं.
देश में चल रहे आम चुनावों और आचार संहिता को मद्देनज़र रखते हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'गैर-राजनीतिक' इंटरव्यू किया है. इस इंटरव्यू में इतना मसाला है कि मोदी जी की एक और बायोपिक बन सकती है. दिक्कत ये है कि चुनाव आयोग ने बायोपिक्स पर बैन लगा रखी है. खैर, इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी लाइफ की इंट्रस्टिंग बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने आस-पास चल रही चीज़ों पर नज़र बनाए रखते हैं. पीएम मोदी ने बताया कि वो सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के ट्वीट्स भी देखते हैं. किताब, आर्टिकल, कॉलम और ट्वीट की मदद से ट्विंकल हर मसले पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. इस दौरान उनके लपेटे में कई बार नरेंद्र मोदी भी आ चुके हैं. पिछले दिनों उन्होंने मोदी जी के जुमले 'अच्छे दिन' की तुलना मूर्ख दिवस कर दी थी. इस बारे में मोदी जी ने अक्षय कुमार से कहा-
''मैं आपका भी और टविंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं की इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी.''
— ANI (@ANI)
April 24, 2019 इसके जवाब में अक्षय कुमार हीहीहीही हंसने के अलावा कुछ बोल नहीं पाए. लेकिन मोदी जी की इस बात का जवाब ट्विंकल खन्ना ने दे दिया है. अक्षय-मोदी इंटरव्यू के खत्म होने के ठीक बाद ट्विंकल ने बीजेपी के हैंडल से आए बातचीत के इस हिस्से को कोट करते हुए लिखा-
''मैं इसे बहुत पॉज़िटिव नज़रिए से देखती हूं कि न सिर्फ प्रधानमंत्री को मेरे बारे में पता है, बल्कि वो मेरा लिखा भी पढ़ते हैं.''
I have a rather positive way of looking at this-Not only is the Prime Minister aware that I exist but he actually reads my work :) 🙏
https://t.co/Pkk4tKEVHm — Twinkle Khanna (@mrsfunnybones)
April 24, 2019 अपने इस ट्वीट को ट्विंकल एक स्माइली और हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ खत्म करती हैं. ट्विंकल बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं. लेकिन पिछले काफी समय से वो फिल्मों से दूर अपनी निजी ज़िंदगी में व्यस्त हैं. पिछले कुछ सालों से वो फिल्म प्रोड्यूसर, इंटीरियर डिजाइनर और राइटर की भूमिका निभा रही हैं. अब तक उनकी लिखी तीन किताबें 'मिसेज़ फनीबोन्स' (2015), 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' (2016) और 'पजामाज़ आर फॉरगिविंग' (2018) मार्केट में आ चुकी है, जिसके लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी.