The Lallantop

एक महीने के भीतर अक्षय कुमार का तीसरा बड़ा डोनेशन

पीएम-केयर्स फंड और बीएमसी के बाद मुंबई पुलिस को अक्षय ने डोनेट किए इतने करोड़ रुपए.

Advertisement
post-main-image
एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार.
कोरोनावायरस से बचाव के लिए अक्षय कुमार ने तीसरी बार डोनेशन किया है. पीएम-केयर्स फंड और बीएमसी (बृह्णमुंबई मुनिसिपल कॉरपोरेशन) के बाद अक्षय ने मुंबई पुलिस को दो करोड़ रुपए डोनेट किए. अक्षय का शुक्रिया अदा करते हुए मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट किया. इस ट्वीट में कमिश्नर परमबीर सिंह लिखते हैं-
''मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपए का योगदान देने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है. आपके इस कदम से उन लोगों की जीवन में सुधार आएगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं- मुंबई पुलिस का हर सदस्य.''
 अक्षय ने पुलिस कमिश्नर के इस ट्वीट में जवाब में कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वाले दो पुलिसवालों को श्रद्धांजली अर्पित की. अक्षय अपने इस जवाबी ट्वीट में मुंबई पुलिस फाउंडेशन की डिटेल्स शेयर करते हुए लोगों से गुज़ारिश करते हैं-
''मैं मुंबई पुलिस के हेड कॉन्सटेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुरवे को सलाम करता हूं, जिन्होंने कोरोना से लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा दी. मैंने अपना कर्तव्य निभाया, उम्मीद करता हूं आप भी अपना कर्तव्य निभाएंगे. ये कभी मत भूलिए कि हम जिंदा और सुरक्षित सिर्फ (पुलिस) इन्हीं लोगों की वजह से हैं.''
एक महीने के भीतर अक्षय कुमार का तीसरा डोनेशन है. 28 मार्च को कोरोनावायरस निपटने में सरकार की मदद करने के लिए उन्होंने पीएम-केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट किए थे. 10 अप्रैल को उन्होंने बीएमसी को 3 करोड़ रुपए डोनेट किए, ताकि उन पैसों से पीपीई (Personal Protective Equipment) तैयार की जा सके. और अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपए. देश के लिए इस मुश्किल वक्त में अक्षय कुमार वाकई हीरो बनकर उभरे हैं. खैर, अक्षय की कई फिल्में इस लॉकडाउन की वजह से मुश्किलों में फंस गई हैं. 22 मार्च को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड 'सूर्यवंशी' को पोस्टपोन करना पड़ा. 'लक्ष्मी बम' का काम आधा-अधूरा पड़ा हुआ है लेकिन उस पर काम लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि फिल्म जून तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी. संभवत: अक्षय 'लक्ष्मी बम' सिनेमाघरों की बजाय डायरेक्ट ऑनलाइन यानी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी रिलीज़ हो सकती है.
वीडियो देखें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अक्षय ने PM केयर फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए

Advertisement
Advertisement