शायद उन्हें अपनी पत्नी के दोस्तों का बौद्धिक स्तर नीचा लगता है. या उन्हें मैट्रोसेक्सुअल किस्म के लवी-डवी लोग पसंद नहीं जिसका प्रतिनिधित्व करण-शाहरुख करते हैं. देवगन मर्द जो ठहरे. एक्शन हीरो. सीरियस मैन. हां, ये और बात है कि जब वे अपनी फिल्मों के सेट पर होते हैं तो कैसे भी चीप प्रैंक करते हैं.
शाहरुख शायद उन्हें इसलिए पसंद नहीं क्योंकि उनके बैनर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' जब रिलीज हो रही थी तो शाहरुख स्टारर 'जब तक है जान' ने अत्यधिक थियेटर हथिया लिए थे और उन्हें वित्तीय घाटा उठाना पड़ा था. वे प्रतिस्पर्धा आयोग के पास भी गए लेकिन कोई ज्यादा फायदा नहीं हुआ.
अब करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' भी अजय के निर्देशन वाली फिल्म 'शिवाय' के सामने सिनेमाघरों में इस हफ्ते लगने वाली है.

शाहरुख, काजोल और करण जौहर.
दोनों ही मौकों पर अजय देवगन के पास ये विश्वास करने की वजह थीं कि वे सही हैं और सामने वाले पक्ष गलत. जैसे कि इस बार उनका कहना है कि वे अपनी फिल्म की रिलीज डेट काफी पहले ही घोषित कर चुके थे और करण ने ये जानते हुए भी अपनी फिल्म सामने उतार दी जिससे दोनों फिल्मों का मुनाफा बंट जाएगा.
हो सकता है दोनों ही मौकों पर अजय ने अपनी पत्नी काजोल के जरिए उनके जिगरी दोस्तों से बात करके हल निकलवाने की कोशिश की हो लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला.
खैर, बात ये है कि अजय देवगन ने एक ताजा इंटरव्यू में बहुत अकड़ में बात की है. अपने आगे बाकियों को वे कुछ नहीं गिनते, इस टाइप की बात.
अपने और करण के टकराव पर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो पहले हमें नहीं पता था. उन्होंने माना कि करण से उनकी शत्रुता किसी पर्सनल कारण से है. अजय ने कहा:
ये कटुता पेशेवर कारणों से नहीं है बल्कि निजी कारणों से है. इसका हमारी फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है.उन्होंने आगे बात आने पर इतना तक कह दिया कि वे किसी से लड़ते नहीं लेकिन कभी लड़ते हैं तो उनके आगे कोई टिकता नहीं. अजय ने कहा:
हम लोगों के बीच कोई युद्ध नहीं है. मैं किसी के साथ युद्ध करने की बातों से ऊपर हूं. मैं अपना काम करता हूं और किसी दूसरे की जिंदगी में कोई दखल नहीं देता. अगर मैं युद्ध छेड़ दूं तो किसी की औकात नहीं कि मेरे सामने खड़ा रह सके.इतनी बड़ी बात किसी लीडिंग हीरो के मुंह से आखिरी बार कब सुनी थी याद नहीं. अपनी ताकत का बड़ा गुमान है उन्हें लेकिन अभी तक तो ऐसा कभी नहीं हुआ है कि उनके आगे कोई खड़ा न रह पाया हो.
खैर, इसमें भी समझने लायक बात ये है कि जिन लोगों को दर्शक अपना भगवान मान बैठते हैं और उनके जैसी जिंदगियां होने की हसरत पाल बैठते हैं, वे लोग कितने नासमझ, कच्चे और औसत होते हैं, ये यहां दिखा है. आंखें और कान खोलकर रखेंगे तो इनकी सितारा छवियों को और भी बेहतरी से समझ पाएंगे.
Also Read: अजय देवगन के खिलाफ 'करण जौहर का डर्टी गेम' सामने आया!
Trailer: अजय देवगन, जा कर विनाश!
रणबीर, ऐश स्टारर 'ऐ दिल है मुश्किल' की 15 बातें पता हैं? गाने और वीडियो भी देखें!
अजय देवगन का तीसरा नेत्र खुला, केआरके को धरा, कहा करण जौहर की जांच करो!
विशाल भारद्वाज गुस्साए, तो 'सिंघम' ने भी माफी मांगी
करण जौहर के 5 करोड़ से पहले सेना के इस फंड का क्या हाल है, जान लीजिए
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की मेकिंग की 21 बातें जो कलेजा ठंडा कर देंगी!
बेचारा करण जौहर प्रेमी आदमी है, तुम बुलीज़ से हार गया है!
अजय देवगन की नई फिल्म का ट्रेलर जो 'शिवाय' से ज्यादा अच्छा है











