अजय देवगन की डेब्यू फिल्म में उनका एंट्री सीन जो उनके पापा वीरू देवगन ने शूट करवाया था.
आपको फिल्मों में अजय की एंट्री का वो धांसू सीन याद है?
*फिल्म का नाम - 'फूल और कांटे'
*सीन - जिसमें अजय का किरदार दो चलती हुई बाइक के पीछे खड़ा होकर कॉलेज में घुसता है. बाद में वो पैरों को पूरा खोल (स्ट्रेच कर) लेता है और बाइक्स चल रही होती हैं. अजय की ये leg split बाद में रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' सीरीज़ और अश्विनी धीर की 'सन और सरदार' (2012) में भी रखी गई थी जिनमें वो चलती कारों और दौड़ते घोड़ों पर खड़े होकर आते हैं. हालांकि 'फूल और कांटे' में ये स्टंट रियल में किया गया था लेकिन बाद की फिल्मों में वीएफएक्स, ग्राफिक्स और बॉडी डबल की मदद ली गयी थी.

अब ये सब कुछ हमने आपको इसलिए याद करवाया है ताकि आप आगे खबर पढ़कर रिलेट कर सकें. वैसे पता नहीं आपने नोटिस किया है या नहीं अजय इस सिग्नेचर स्टाइल में अपनी आने वाली फ़िल्म 'दे दे प्यार दे' के पोस्टर में भी दिख रहे हैं. फर्क बस इतना है कि इस स्टाइल को उसमें फनी तरीके से इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि वो इस फिल्म में अपनी एक्स वाइफ़ (तबू) और प्रेजेंट गर्लफ्रेंड (रकुलप्रीत) के बीच फंसे हुए नज़र आ रहे हैं.

मगर इन सभी में जो सबसे मज़ेदार बात हुई है. वो है एक तोते का स्टंट. ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्यारा सा तोता दो प्लास्टिक की कारों पर एक-एक पैर रखकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. एक यूज़र (जिसका ट्विटर हैंडल Godman Chikna/@Madan_Chikna है) जो अजय का फैन है, ने इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा-
अजय देवगन का तोता.
इस पर अजय ने भी रिस्पॉन्स कर दिया. ये गॉडमैन चिकना के लिए एक फैन मोमेंट सरीखा ही रहा होगा. अजय ने तोते की इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए कमेंट किया-
मुझे बहुत अच्छा लगा, लेकिन ये उड़ना भूल गया क्या?
अजय के इस कमेंट के बाद उनके दोस्त रितेश देशमुख भी इस वीडियो और अजय के कमेंट को देखकर चुप नहीं रह पाए और अपने कमेंट के साथ ट्विटर के महासागर में कूद पड़े. फिर उन्होंने दिया एक जबाव जो आप अक्सर शादीशुदा आदमियों के मुंह से सुनते है. रितेश ने लिखा-
इस तोते की शादी हो चुकी है.
रितेश ने ये कमेंट अजय की ट्विटर वॉल पर कर तो दिया है. लेकिन लग रहा है कि इसका जवाब उन्हें शायद काजोल दे दें. समझ गए न? चलो देखते हैं क्या होता है. ;) पीएस: वैसे ये अकेला तोता नहीं है जो मशहूर हो रहा है. एक और तोता है ब्राज़ील का, जिसको वहां की पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. कारण ये बताया गया है कि वो ब्राज़ील में चल रहे ड्रग माफिया का खबरी है. उसे बाकायदा ट्रेन किया गया है. अगर आप इस बारे में और जानकारी चाहते हैं तो
यहां क्लिक कर लें. धन्यवाद!
Video: आलोक नाथ और मीटू मामले में अजय देवगन इस बार खूब फंसे हैं