The Lallantop

जियो की बात छोड़िए, एयरटेल ने 4जी फ्री कर दिया है, लेकिन...

मुकाबला जियो से है. मार्केट में रहना है तो कुछ तो करना पड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जियो जियो बहुत हो गया भय्या. स्पीड से परेशान तो कभी नेटवर्क से परेशान. लेकिन अब लगता है एयरटेल ने भी जियो से कबड्डी खेलने के लिए पाला खीच लिया है. लेकिन यहां कबड्डी कबड्डी नहीं बोला जाएगा. क्योंकि यहां तो फ्री, फ्री है. एयरटेल ने रिलायंस जियो से मुकाबले के लिए कस्टमर को बांधे रखने के लिए ये बड़ा ऑफर पेश कर दिया. एयरटेल उन कस्टमर को 4 दिसंबर से 31 दिसंबर 2017 के तक 9,000 रुपये कीमत का डाटा फ्री देगा, जो अपना नंबर 4जी में स्विच करेंगे. इस ऑफर के तहत एयरटेल खास प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स पर 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने 3जीबी 4जी डाटा फ्री देगा. इस ऑफर का फायदा उठाना है तो आपको 4 जनवरी से 28 फरवरी के बीच एयरेटल 4जी नेटवर्क में स्विच होना पड़ेगा. रिलायंस जियो पहले ही अपने फ्री ऑफर की लिमिट तीन महीने बढ़ाकर मार्च 2017 तक कर चुका है. जियो के 'हैपी न्यू इयर' ऑफर के तहत कस्टमर हर रोज 1जीबी 4जी डाटा के साथ उसके सारे ऐप्स यूज़ कर सकते हैं. एयरटेल का ये फ्री ऑफर पाना आसान नहीं है, क्योंकि ये सब कस्टमर को नहीं मिलेगा. 4जी मोबाइल वाले एयरटेल के इस ऑफर का फायदा तभी उठा सकते हैं, अगर वह अभी एयरेटल से जुड़े नहीं हैं. नहीं समझे. तो समझ लो, तभी इस ऑफर के लिए खुश होना. तो शर्त ये है कि अगर आप अभी अपने 4जी हैंडसेट में एयरटेल का कोई भी (2जी, 3जी, 4जी) सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए यह ऑफर नहीं है. यह ऑफर पाने के लिए आपको नया 4जी हैंडसेट खरीदना पड़ेगा. ओह शिट! इस ऑफर के लिए आपको नया 4जी हैंडेसट खरीदना पड़ेगा. और जो एयरटेल से नहीं जुड़े हैं उनके लिए परेशानी की ज़रुरत नहीं है. नया हैंडसेट खरीदने पर एयरटेल से जुड़ा मौजूदा कस्टमर भी इस ऑफर का फायदा ले सकता है.

ये भी जान लो

शर्तें पूरी करने वाले कस्टमर को फ्री डाटा की मांग माय एयरटेल एप से करनी होगी 31 दिसंबर तक ज्यादा-से-ज्यादा 13 रिचार्ज पर ही आपको 3जीबी फ्री डाटाका ऑफर मिलेगा. हर रिचार्ज पर फ्री मिले डाटा की वैलिडिटी 28 दिन होगी. आप जिस दिन 4जी में अपग्रेड होंगे या जिस दिन आप एयरटेल का 4जी सिम अपने हैंडसेट में लगाएंगे, उसके 30 दिनों के अंदर इस ऑफर का दावा कर देना होगा.

Advertisement
Advertisement