The Lallantop

महिला को गुस्सा आया, युवक का दांतों से काट लिया कान, सबूत मिटाने के लिए निगल भी गई, छी-छी!

Uttar Pradesh के Agra में एक महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया. महिला ने कान के कटे हिस्से को निगल लिया. फिर क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया.(सांकेतिक तस्वीर-आजतक)

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया. कान काटने के बाद महिला कटे हुए हिस्से को निगल भी गई. घटना न्यू आगरा इलाके की है. जहां दो किरायेदारों के बीच झगड़ा हो गया था. फिलहाल पीड़ित की तरफ से आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक न्यू आगरा इलाके के देवी नगर नगला पदी के रहने वाले रामवीर बघेल, ई-रिक्शा चलाते हैं. रामवीर ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहते है. मकान में कुछ और परिवार भी किराए पर रहते हैं. उनमें से एक किराएदार राखी भी है.

क्यों हुआ विवाद?

शिकायत के मुताबिक, राखी के पति का नाम संजीव है. वह हर रोज छोटी-छोटी बातों पर अन्य किराएदारों से झगड़ा करती है. 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था. रामवीर सुबह घर से 6 बजे उसे ई-रिक्शा में लेकर चला गया था. दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया था. आरोप है कि इसी बात पर राखी गाली गलौज करने लगी. रामवीर ने राखी को समझाने का प्रयास भी किया. लेकिन वह शांत नहीं हुई.

Advertisement

जब उसने राखी से गाली गलौज करने से रोका तो वह भड़क गई. इस बीच राखी का पति संजीव आया और उसने रामवीर को पकड़ लिया. इतने में पहले से भड़की राखी ने रामवीर का कान अपने दांतो से काट लिया. जब राखी से कटे हुए कान के हिस्से को मांगा गया तो वह उसे निगल गई.

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

इस पूरे मामले पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ IPC की धारा-325 और 506 के तहत केस दर्ज करवाया है. मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त अरीब अहमद ने बताया कि युवक ने महिला पर गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई और उसका कान भी काट लिया गया है. मामला गंभीर है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिसवाले ने लातें मारकर उठाया, सस्पेंड हो गया

Advertisement

वीडियो: उत्तर प्रदेश के आगरा में उपद्रवियों का बवाल, पत्रकारों और जवानों को मारा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई

Advertisement