इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया, "ये बवाल तब शुरू हुआ, जब वो बुजुर्ग फ्लाइट में अपनी पत्नी और बाकी यात्रियों पर चिल्लाने लगा और उनके साथ बदतमीजी सेकरने लगा. इस फसाद को जब एक फ्लाइट अटेंडेंट ने रोकने की कोशिश की, तो वो उसके साथ भी धक्का-मुक्की करने लगा. उसे शांत कराने आए दूसरे फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी वो ऐसे ही पेश आया. उसके बाद एक यंग लड़का उसे समझाने आया, जिसे उस शख्स ने चांटा जड़ दिया. आप वीडियो देख सकते हैं."https://www.youtube.com/watch?v=69VIY_AqWJs
उस यात्री ने आगे बताया, "सभी उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, पर वो शख्स उन सभी लोगों पर चिल्ला रहा था. फ्लाइट स्टाफ की धड़-पकड़ के बाद वो कुछ देर के लिए शांत बैठा. फिर टॉयलेट जाने के बहाने उठा और उस यंग लड़के पर दोबारा हमला करने के इरादे से उसकी तरफ जाने लगा. इसके बाद दोनों के बीच मार-पीट वाली स्थिति हो गई."इतने बवाल के बाद स्टाफ दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गया. मारपीट की वजह से प्लेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और प्लेन की नजदीक के इस्तांबुल एअरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. लैंडिंग के बाद उस बुजुर्ग को चार सिक्यॉरिटी गार्ड्स की मदद से फ्लाइट के बाहर कर दिया गया, जिसकी बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी.
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है
ये भी पढ़ें :










