The Lallantop

कपड़ों पर सेक्सिस्ट पोस्ट करने वाले इंफ्लूएंसर को दीपिका पादुकोण का दो टूक जवाब मिला

'गहराइयां' के प्रमोशन में दीपिका के पहने कपड़ों पर इस इंफ्लूएंसर ने भद्दा कमेंट किया था.

Advertisement
post-main-image
अलग-अलग मौकों पर फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे.
दीपिका पादुकोण की नई फिल्म आ रही है- 'गहराइयां'. इसमें दीपिका के साथ अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही ये फिल्म अपने कॉन्टेंट की वजह से चर्चा में है. क्योंकि ये फिल्म इनफिडेलिटी यानी बेवफाई (जो कि बहुत फिल्मी साउंड कर रहा है) के बारे में बात करती है. प्लस फिल्म में कुछ इंटीमेट सीन्स भी हैं, जो दर्शकों के एक तबके को ठीक नहीं लगे. मगर कॉन्ट्रोवर्सी फिल्म से बाहर एक्टर्स के कपड़ों पर पहुंच चुकी है. फ्रेडी बर्डी नाम के एक इंफ्लूएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर लोगों का मज़ाक उड़ाता हुआ सा पोस्ट करते रहते हैं. उन्होंने 'गहराइयां' के प्रमोशन में एक्टर्स के पहने कपड़ों पर कमेंट करते हुए एक पोस्ट किया. फ्रेडी ने लिखा-

''न्यूटंस लॉ ऑफ बॉलीवुड

Advertisement

जैसे-जैसे 'गहराइयां' की रिलीज़ डेट करीब आती जाएगी, एक्टर्स के कपड़े छोटे होते जाएंगे.''


फ्रेडी बर्डी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनग्रैब.
फ्रेडी बर्डी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनग्रैब.

उन्होंने अपने पोस्ट में कहीं किसी एक्टर का नाम नहीं लिया. मगर समझने वाले समझ गए कि फ्रेडी क्या कहना चाहते हैं. उनके इस सेक्सिस्ट कमेंट पर पब्लिक ने कमेंट सेक्शन में उन्हें खूब सुनाया. फ्रेडी के इस पोस्ट के बाद दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-

''साइंटिस्ट कहते हैं कि यूनिवर्स प्रोटॉन्स, न्यूट्रॉन्स और इलेक्ट्रॉन्स से बना है. वो मोरॉन्स का ज़िक्र करना भूल गए.''

Advertisement

दीपिका पादुकोण के इंस्टारग्राम पोस्ट का स्क्रीनग्रैब.
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनग्रैब.

Moron अंग्रेज़ी शब्द है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर किसी को मूर्ख या बेवकूफ कहने के लिए होता है. न फ्रेडी ने किसी का नाम लिया, न ही दीपिका ने. मगर दीपिका की इस स्टोरी से फ्रेडी ऑफेंड हो गए. उन्होंने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट किया. इसमें वो लिखते हैं-
''डियर दीपिका,
मैं छोटे कपड़े पहनने के लिए आपका मज़ाक नहीं उड़ा रहा. आपके कपड़ों की लंबाई पांव के अंगूठे तक हो या कान तक. मुझे फर्क नहीं पड़ता. और मुझे 'मोरॉन' कहने के लिए थैंक यू. क्योंकि ये इकलौती गैर-फर्ज़ी बात है, जो आपने अपने पूरे करियर में बोली है.
लव फ्रेड''
फ्रेडी के दूसरे इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनग्रैब.
फ्रेडी के दूसरे इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनग्रैब.

फ्रेडी ने 'गहराइयां' की स्टारकास्ट के कपड़ों पर जो कमेंट किया, वो ऑफेंसिव था. उसका बुरा माना जाना चाहिए था और दीपिका ने उसका बुरा माना. मगर दीपिका ने अपने पोस्ट में कहीं भी फ्रेडी का ज़िक्र नहीं किया था. फ्रेडी ने खुद ही अज़्यूम कर लिया कि दीपिका उनके बारे में पोस्ट कर रही हैं. इसके बाद वो अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने की बजाय, मुद्दे को और हवा देने की कोशिश कर रहे हैं. इस पूरे कांड के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम हैंडल भी प्राइवेट कर लिया. यानी अब उनका कॉन्टेंट सिर्फ वही लोग देख पाएंगे, जो उन्हें फॉलो करते हैं.
इस मसले पर अब तक फिल्म 'गहराइयां' से जुड़े किसी भी शख्स ने ऑफिशियली बात नहीं की है. दीपिका ने जो भी कहा है वो क्रिप्टिक तरीके से कहा. आप पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि उन्होंने जो पोस्ट किया, वो फ्रेडी के बारे में ही था. जबकि फ्रेडी ने क्लियरली 'गहराइयां' के स्टारकास्ट की बात की थी. जिसमें दीपिका भी शामिल हैं.
शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गहराइयां' को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 11 फरवरी को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म के ट्रेलर पर हुई लल्लनटॉप सिनेमा टीम की बातचीत आप यहां देख सकते हैं-

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement