रणवीर अनुष्का से प्यार करते हैं. अनुष्का का हो जाता है एक्सीडेंट. पता चलता है कि वो तो गुजर गई. फिर रणवीर की लाइफ में ऐश्वर्या राय की एंट्री होती है. ऐश्वर्या का फवाद खान से ब्रेकप हुआ है. ऐश्वर्या और रणवीर में आई लाब्बू बाबू हो जाता है. लेकिन ऐश्वर्या को कोई तगड़ी बीमारी है. जिसका पता सिर्फ ऐश्वर्या को है. फिर पता चलता है कि अनुष्का जिंदी है. वो लौट आती है रणवीर की लाइफ में. उसका एक्सीडेंट फिर से हो जाता है. इधर ऐश मर रही होती है. ऐश मरते हुए अपने सारे अंग अनुष्का को डोनेट कर जाती है. रणवीर और अनुष्का अपनी बच्ची का नाम ऐश्वर्या के नाम पर रखते हैं. फवाद खान खुदकुशी कर लेता है.ये तो हुई व्हाट्सऐप पर प्राप्त स्टोरी. जी हैं व्हाट्सऐप पर. ये मैसेज चल रहा है उधर. करण जौहर की बधिया बैठाने के लिए.
अगर ये सच है तो अपना सिर फोड़ लो. अगर गलत है तो कहानी लिखने वाला लगातार एकता कपूर के संपर्क में है. और काफी पहले से बॉलीवुड की फिल्मों की कहानी मिक्स करता है. वो भी घटिया तरीके से. माने इत्ती सी कहानी में जीत, कल हो न हो, दीवाना, और एकाध फिल्मों का मसाला ऐड किया है. किसी से पूछ लेना अगर सच्ची यही स्टोरी हो तो न जाना. बाकी आपकी करण जौहर, रणवीर, ऐश, फवाद अनुष्का पर जित्ती श्रद्धा होगी, करोगे वही. है न. ये भी पढ़ें: शिवाय लीक! तो अब अजय देवगन के चपरासी बनेंगे KRK?










