The Lallantop

करण जौहर के 5 करोड़ से पहले सेना के इस फंड का क्या हाल है, जान लीजिए

जिस फंड में करण से 5 करोड़ रुपये डलवाए जा रहे हैं, उसका ओवरऑल किस्सा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
करण जौहर ने आर्मी वेलफेयर फंड में जितने पैसे देने की बात कही है, वो उससे तीन गुना है, जितना उस आर्मी फंड में पहले से ही मौजूद है. ये फंड अभी दो महीने पहले ही शुरू किया गया था. फंड की शुरूआत हुई थी डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर के एक इनिशिएटिव से. पर्रिकर ने कहा था कि लोगों और आर्गेनाइजेशन ने उनसे कहा था कि वो सैनिकों के परिवार की मदद करना चाहते हैं. जिसके बाद इस फंड की शुरुआत की गई थी. डिफेंस मिनिस्टर पर्रिकर ने एक बयान में ये भी कहा था कि उन्हें ऐसी रिक्वेस्ट फरवरी में सियाचिन में ग्लेशियर ढहने के बाद से ही आनी शुरू हो गई थी. जिसमें 10 सैनिकों की मौत हो गई थी. मामला काफी दिन से चला आ रहा था. मनसे यानी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का विरोध कर रही थी. रीजन ये था कि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने एक्टिंग की हुई है. इसलिए मनसे इसकी रिलीज का विरोध कर रही थी. इसकी रिलीज से जुड़ी एक मीटिंग शनिवार को करण जौहर, देवेंद्र फडनवीस और राज ठाकरे के बीच हुई थी. जिससे ये फैसला सामने आया था कि मनसे फिल्म को इस शर्त पर रिलीज होने देगी कि करण जौहर आर्मी वेलफेयर फंड में मारे गए सैनिकों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये जमा करवाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के हिसाब से जितनी रकम अब करण जौहर फंड में मदद के लिए दे रहे हैं, वो पहले से फंड में मौजूद रकम की 3 गुने से ज्यादा है. सरकारी सूत्रों के हिसाब से अगस्त के बीच में जब ये फंड शुरू हुआ था, उस वक्त से पिछले हफ्ते तक इस फंड में बस 1.4 करोड़ रुपये ही आए थे. ये सेना का एक मेन फंड है, जिसका नाम आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुएल्टीज रखा गया था. आर्मी की एजीटांट जनरल ब्रांच इस फंड की देख-रेख करती है. इस फंड में जो पैसा आएगा, वो शहीदों के लिए चलाई जा रही स्कीम के एडिशनल में होगा. इस बारे में पिछले महीने डिफेंस मिनिस्ट्री ने ये क्लियर कर दिया था कि क्या-क्या प्रोसीजर होगा. वैसे ये पैसा सरकारी फंड से अलग होगा. डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा है कि इस फंड में लोग अपने मन से ही मदद करते हैं, किसी को फोर्स नहीं किया गया. ये पैसा युद्ध में शहीदों के परिवारों की मदद के लिए यूज होगा. मिनिस्ट्री इस फंड में आने वाले पैसे को टैक्स से छूट दिलाने के प्रपोजल पर भी सोच रही है. आर्मी की ओर से कई लोगों ने फिल्म रिलीज के बदले करण से 5 करोड़ रुपए लेने को गलत बताया था.
ये भी पढ़ें - राज ठाकरे की गुंडई को इंडियन आर्मी ने थप्पड़ रसीद किया है

कमेंट का टोकरा उठाकर निकल लो, अब पाठक जाग गया है

रेणुका शहाणे ने राज ठाकरे और MNS की बोलती बंद कर दी है

पाक कलाकारों पर अभय देओल ने जो कहा, उससे 'ताईजी' नाराज हो सकती हैं

देवेंद्र फडनवीस, गुंडा एक्ट लगाकर राज ठाकरे को जेल में क्यों नहीं ठूंस देते?

बेचारा करण जौहर प्रेमी आदमी है, तुम बुलीज़ से हार गया है!

ये अनुराग कश्यप को डर नहीं लगता क्या! नरेंद्र मोदी को ताना मार दिया है!

Advertisement
Advertisement