तो व्हाट्सऐप पर घूम रही फोटो पर यकीन करें, तो ऐ दिल है मुश्किल का सेंसर सर्टिफिकेट लीक हो गया है. और सेंसर ने कुल 7 मिनट की फिल्म डिलीट की है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बवाल के सामने बॉलीवुड का प्रोडूसर गिल्ड ने पहले ही हथियार डाल दिए थे. कह दिया था अब कभी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे. करण जौहर ने फिल्म को रिलीज करने की गुहार लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया था. और जो कसर रह गई थी, वो अब सेंसर ने पूरी कर दी है.

फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. फोटो पर गौर करें तो पाएंगे कि जहां भी अनुष्का शर्मा का स्मूच सीन आया है, उसे आधा काट दिया गया है. इसके अलावा कुछ डबल मीनिंग डायलॉग जैसे 'किसके ज्यादा हॉट हैं' को 'कौन ज्यादा हॉट है' और 'सरस्वती को दबाओ' को 'सरस्वती को छुपाओ' से रिप्लेस कर दिया गया है.

अब तो बस ये लग रहा है कि किसी तरह फिल्म रिलीज ही हो जाय, तो करण जौहर नारियल फोड़ 5 रुपिया का परसाद चढ़ा दें.