ये भी पढ़ें - ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे
भारत में कलाकारों को कुछ भी बोलने की आजादी है, पाकिस्तान में नहीं - इरफान
पढ़िए इरफान ने और क्या-क्या कहा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
उड़ी अटैक को लेकर पाकिस्तानी कलाकारों की चुप्पी पर इरफान खान बोले हैं. इरफान ने कहा कि इस बारे में मीडिया को उनसे सवाल करने चाहिए. इरफान ने ये भी कहा कि अगर मुद्दा गंभीर है तो इन कलाकारों को वीजा देना बंद कर देना चाहिए. इरफान ने ये बातें अंग्रेजी के न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहीं. टीवी एंकर ने इरफान से सवाल किया था, 'पिछले कुछ दिनों से एक मुद्दा काफी गर्माया हुआ है. भारत में काम करने वाले पाक कलाकारों ने ना सिर्फ उड़ी हमले, बल्कि किसी भी तरह के आतंकवाद के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा. ये कलाकार भारत आते हैं. यहां अपना करियर बनाते हैं. यहां से पैसे कमाते हैं. और उन्हें यहां जनता बहुत प्यार देती है. फिर भी जब इस तरह की कोई कंडीशन आती है तो ये लोग चुप्पी साध लेते हैं. इस पर आप क्या कहेंगे?' हालांकि सवाल जिस तरह से रखा गया था, उसी से समझ आता था कि एंकर जवाब में क्या सुनना चाहती थीं. पर Irrfan ने बड़ी ही समझदारी से जवाब दिया, हो सकता है उनके देश में इतनी आजादी न मिलती हो जितनी हमें भारत में मिलती है. मैं उनकी तरफ से जवाब नहीं दे सकता. अगर वो ऐसा करते हैं तो मीडिया को उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने कोई बयान क्यों नहीं दिया. पर एंकर के बार-बार इस बात पर जोर दिए जाने पर कि और इंडिया को क्या करना चाहिए? के जवाब में इरफान ने कहा, मैं बहुत ज्यादा इस बारे में नहीं जानता हूं. पर अगर सच में जो बुरी चीजें इधर हो रही हैं, वो इतनी ही सीरियस हैं तो मीडिया को सरकार से पूछना चाहिए कि वो ऐसा क्यों होने दे रही है? सरकार को ऐसे में उन कलाकारों को वीजा नहीं देना चाहिए और सरकार को पाकिस्तान से व्यापार भी रोक देना चाहिए. दोनों देशों के बीच ऐसा कोई रिलेशन नहीं रखना चाहिए, जिसके चलते हम डिस्टर्ब हों. कुछ महीनों पहले इरफान बकरीद पर बकरों की कुर्बानी असली कुर्बानी नहीं होती, ये बात कहकर कट्टर इस्लामी संगठनों के निशाने पर आ गए थे. ये बयान उन्होंने जयपुर में एक प्रोग्राम के दौरान दिया था. उनकी एक हॉलीवुड फिल्म इंफर्नो भी अभी रिलीज हुई है. वीडियो देख डालिए - https://www.youtube.com/watch?v=W6T8eysxkzU
ये भी पढ़ें - ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे
ये भी पढ़ें - ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे
Advertisement










