The Lallantop

एग्जाम देने जा रहीं 3 स्कूली छात्राओं पर एसिड अटैक, आरोपी दूसरे राज्य का निकला

Karnataka के Dakshina Kannada जिले की घटना है. पीड़ित लड़कियां एग्जाम हॉल में घुस ही रही थीं, तभी नकाब पहनकर आए आरोपी ने उनपर हमला कर दिया. आरोपी कहां का निकला? पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
नकाबपोश ने तीन स्कूली छात्राओं पर हमला कर दिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर - आजतक)

कर्नाटक (Karnataka) के दक्षिण कन्नड जिले (Dakshina Kannada District) में तीन स्कूली छात्राओं पर एसिड से हमला कर दिया गया. ये हमला उन पर तब हुआ, जब वो PUC (प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन) की परीक्षा देने के लिए स्कूल हॉल की तरफ जा रही थीं. कर्नाटक में PUC का मतलब 11वीं और 12वीं की परीक्षा होता है. घटना दक्षिण कन्नड जिले के कडबा तालुका की है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, लड़कियां परीक्षा से पहले स्कूल की बालकनी में बैठकर अपनी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. इसके बाद जब वो परीक्षा हॉल की तरफ बढ़ीं, तो नकाब और टोपी पहने आरोपी ने उन पर एसिड फेंक दिया. इसके बाद वो भागने लगा, जिससे मौक़े पर मौज़ूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान केरल के 23 साल के 'अबीन' के रूप में हुई है. अबीन MBA का स्टुडेंट है. कडबा पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पर कानून है, बड़ी-बड़ी बातें हैं, लेकिन आरोपियों को सजा क्यों नहीं मिलती?

Advertisement
पीड़ित लड़कियों की हालत कैसी?

दक्षिण कन्नड जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) सीबी ऋष्यंत ने बताया,

"मुख्य आरोपी अबीन को गिरफ़्तार कर लिया गया है. वो केरल का रहने वाला है. एक लड़की का चेहरा गंभीर रूप से जल गया है, जबकि उसके साथ मौजूद 2 लड़कियों के चेहरे भी हल्के जल गए हैं."

पुलिस के मुताबिक तीनों छात्राओं का दक्षिण कन्नड जिले के एक सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. हालत बिगड़ने पर उन्हें मंगलुरु शहर भी भेजा जा सकता है. बताया जा रहा है कि पूरी घटना सामने आने के बाद परिवार वालों के साथ दूसरे लोग भी कॉलेज परिसर और अस्पताल के बाहर इकट्ठे हो गए. पूरे इलाके में डर का माहौल है.

Advertisement

वीडियो: एसिड अटैक की शिकार प्रज्ञा प्रसून ने शाहरूख खान और उनके NGO से मदद मांगी है, अब तक जवाब नहीं आया.

Advertisement