The Lallantop

हापुड़: कोर्ट में पेशी के लिए गया था आरोपी, बदमाशों ने घेरकर गले में मारी गोली, मौत हो गई

पुलिस की गाड़ी कचहरी के गेट से 25 मीटर की दूरी पर रूकी, तभी बदमाशों ने आरोपी को घेर लिया.

Advertisement
post-main-image
हापुड़ जिला कोर्ट में फायरिंग (फोटो- आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हापुड़ (Hapur) के जिला कोर्ट (Hapur Court)  में दिन दहाड़े फायरिंग (Firing) की खबर आई है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार, 16 अगस्त को हरियाणा से पेशी के लिए आए एक आरोपी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. इस फायरिंग में आरोपी की मौत हो गई. 

Advertisement
आरोपी को घेरकर मारी मोली

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस आरोपी की मौत हुई है उसका नाम लखन सिंह है. लखन सिंह फरीदाबाद का रहने वाला था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक लखन सिंह को एक मामले की सुनवाई में हापुड़ जिला कोर्ट में पेश होना था. हरियाणा पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंच रही थी. पुलिस की गाड़ी कचहरी के गेट से 25 मीटर की दूरी पर रुकी और तभी पैदल आए 3 से 4 लोगों ने लखन सिंह को घेरा और फायरिंग कर दी. इसके तुरंत बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. 

Lakhan Singh की गर्दन में लगी गोली 

रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों ने चार से पांच गोलियां चलाईं. इसमें से एक गोली लखन सिंह की गर्दन में लग गई, जिसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने लखन सिंह को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक सभी पुलिसकर्मी सेफ हैं. एसपी हापुड़ दीपक भूकर ने लखन की मौत की पुष्टि की है. 

Advertisement

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया,

हरियाणा पुलिस आरोपी को पेशी पर लेकर आई थी. जैसे ही हरियाणा पुलिस की गाड़ी कचहरी के गेट से 25 मीटर की दूरी पर रुकी, पैदल आए 3 से 4 लोगों ने आरोपी को गोली मारी. आरोपी की मौत हो गई, सभी पुलिसकर्मी सेफ हैं, फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश जारी है.

इससे पहले राका नाम के एक आरोपी की इसी कचहरी में हत्या कर दी गई थी.

Advertisement

देखें वीडियो- बीजेपी विधायक हापुड़ के एक गांव में दौरे पर पहुंचे थे, गांववालों ने गंदे पानी में उतार दिया

Advertisement