The Lallantop

गुजरात में ABVP के गुंडों ने प्रोफेसर का मुंह काला करके जुलूस निकाला

ये वो लोग हैं जो नारा लगाते हैं - 'ज्ञानशील एकता, परिषद की विशेषता.'

Advertisement
post-main-image
प्रोफेसर बक्शी को जब जुलूस में घुमाया जा रहा था, तब भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लग रहे थे.

ज्ञानशील एकता, परिषद की विशेषता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद माने ABVP का नारा है. इसमें पहला शब्द ज्ञान है. एकता (और उससे पनपने वाली नेतागिरी) बाद में. तो इस हिसाब से 'ABVP' और 'गुंडागर्दी' जब-जब एक वाक्य में आएं, उसे 'बदनाम करने की साज़िश' होना चाहिए. लेकिन गुजरात की कच्छ यूनिवर्सिटी में ABVP के होनहार नेतागिरी के चक्कर में ज्ञान का ऐसी-तैसी करते नज़र आए तो हम गुंडा शब्द इस्तेमाल कर ले रहे हैं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें ABVP के गुंडे कच्छ यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को मुंह पर कालिख पोतकर जुलूस निकालते नज़र आ रहे हैं. प्रोफेसर गिरीन बख्शी का कुसूर? यूनिवर्सिटी की सेनेट के लिए होने वाले चुनाव में कथित गड़बड़ी.
गिरीन बख्शी यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के इंचार्ज थे. छात्रसंघ के तहत यूनिवर्सिटी में एक सेनेट (संसद जैसी व्यवस्था, जो छात्रों से जुड़े मसलों पर विचार करती है, फैसले लेती है) बननी है. अब यूनिवर्सिटी के टीचिंग स्टाफ और पिछले साल की सेनेट कमिटी में मतभेद है. छात्रों का आरोप है कि बख्शी ने आगामी चुनाव में खड़े होने वाले कई उम्मीदावारों के नाम रद्द कर दिए. छात्र इसे लेकर प्रदर्शन भी करने वाले हैं. लेकिन ABVP से जुड़े गुंडे बात को एक कदम आगे ले गए. 26 जून, 2018 को उन्होंने बख्शी को क्लास से निकाला, उन्हें गिराया फिर उनके चहरे पर कालिख पोती और फिर यूनिवर्सिटी भर में उनका जुलूस निकाला. जुलूस निकाल रहे गुंडों के हाथों में भगवा पताका (तिकोना झंडा) भी थी. बख्शी के पास इस अपमान में सहयोग करने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा का डर था.
प्रोफेसर पर डाली गई कालिख से उनकी त्वचा पर इरिटेशन होने लगा. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
प्रोफेसर पर डाली गई कालिख से उनकी त्वचा पर इरिटेशन होने लगा. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

बख्शी के चहरे पर लगाई कालिख में ऐसे केमिकल थे जिनसे उन्हें त्वचा पर जलन होने लगी. प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यूनिवर्सिटी के चांसलर सीबी जड़ेजा ने कहा है कि इस मामले में कानूनी कार्यवाही की जाएगी. पुलिस ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इनमें से एक है राम गढ़वी, जो ABVP से जुड़ा हुआ है.
हम यहां प्रोफेसर बख्शी के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो लगा रहे हैं. उसे देखते हुए आप 'ज्ञानशील एकता, परिषद की विशेषता' का जाप करते रहिएगा.
प्रोफेसर को घेरकर गिराया, कालिख पोती और पूरे कैंपस में घुमा दिया | The Lallantop
प्रोफेसर को घेरकर गिराया, कालिख पोती और पूरे कैंपस में घुमा दिया |
Posted by The Lallantop
on Wednesday, June 27, 2018



ये भी पढ़ेंः

Advertisement
Advertisement
Advertisement