The Lallantop

फर्जी है 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाला वीडियो, बच्चा भी पहचान सकता है

डोनल्ड ट्रंप को मोदी के नारे का इस्तेमाल करते दिखाया गया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
का भइया बहुत प्लानिंग व्लानिंग चल्लई है डोनल्ड ट्रंप को जिताने की. वीडियो इडियो एकदम! अरे मेरे रज्जा! कल से चल्लिया है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने मोदी के नारे की नकल की है. जगह-जगह खबर लगी है और इसे भारत के लिए गर्व की तरह पेश किया जा रहा है. कुछ वेबसाइट्स ने  थोड़ी सावधानी और थोड़ी लापरवाही से ये भी लिखा है कि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि हम नहीं करते. लेकिन दो मिनट खर्च करते तो प्रामाणिकता जांच भी सकते थे. ये वीडियो पूरी तरह झूठा है. पहले आप ये वीडियो देख लें. फिर बताते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=8kJ6lct6bwo ये वीडियो किसी की शरारत है. या कह लीजिए कि चालाकी है. कैसे? आओ समझ लो. ऊपर वाले वीडियो में ट्रंप के उस भाषण के कुछ हिस्से भी हैं, जो उन्होंने 'रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन' के एक प्रोग्राम में दिया था. ये संगठन हिंदू-अमेरिकियों ने बनाया है, रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन में. वे 'रिपब्लिकन-यहूदी' गठबंधन को आदर्श मानते हैं. अमेरिका के कुछ हिंदू अमेरिकी बिजनेसमैन भी इस संगठन से जुड़े हैं. ये प्रोग्राम 15 अक्टूबर को न्यूजर्सी में हुआ था. खुद डोनल्ड ट्रंप ने एक वीडियो रिलीज करके इंडियन-अमेरिकंस को प्रोग्राम का न्योता दिया था. 16 सिंतबर को ये इनविटेशन वाली क्लिप 'REPUBLICAN HINDU COALITION' के यूट्यूब हैंडल पर अपलोड हुई थी. https://www.youtube.com/watch?v=Xthn7vMXeog 1 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाले वीडियो में इसी क्लिप का इस्तेमाल करके अलग से ऑडियो लगाया गया है. दोनों फ्रेम एक ही हैं. पीछे दाईं तरफ दिख रही कुर्सियां और बाईं तरफ लगा लाल सफेद धारी वाला झंडा देख सकते हैं. 1 2 2 ऑडियो जाहिर है, अमेरिकी एक्सेंट में है. लेकिन थोड़ा ही गौर से सुनें तो बच्चे को भी पता चल जाएगा कि वो ट्रंप की आवाज नहीं है. इसके लिए सीआईडी अफसर बनने की जरूरत नहीं है. 3 अगर मूल वीडियो में ट्रंप 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' कहते तो 'रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन' पूरे गर्व के साथ उसे अब तक ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल से अपलोड कर चुका होता. 4 अगर आप होंठों की सिंकिंग पर गौर करें तो वो भी ठीक नहीं है. जहां, ट्रंप जहां 'सरकार' बोलते हैं, उससे पहले कट लगाकर दूसरा हिस्सा जोड़ा गया है, 'सरकार' से लिप सिंकिंग मैच कराने के लिए. वैसे जिस प्रोग्राम में ट्रंप पहुंचे थे,  वहां उन्होंने भारत से दोस्ती के पक्ष में बहुत सारी बातें कही थीं. फुल फिल्मी माहौल में प्रोग्राम भी हुए थे. एक परफॉर्मेंस में मुंबई हमले को भी दिखाया गया था. स्टेज पर कलाकार परफॉर्म कर रहे थे, उन पर आतंकियों ने हमला किया और फिर इंडियन कमांडोज ने उन्हें मार गिराया. https://twitter.com/ArifCRafiq/status/787425879492296704 भारत भी आतंकवाद से पीड़ित देश है. हाल के सालों में हमने दुनिया के मुकाबले तरक्की की दर बेहतर बनाए रखी है. अमेरिका  में करीब 34 लाख भारतीय रहते हैं. इसलिए शुरू में 'आउटसोर्सिंग' पर कड़े तेवर दिखाने वाले ट्रंप ने बाद में भारतीयों को लुभाने की तरफ हाथ बढ़ाया. इस प्रोग्राम में उन्होंने मुंबई और संसद पर हुए हमलों का जिक्र किया, इस्लामी आतंकवाद को खत्म करने की बात कही और फिर यहां तक कहा कि हम और भारत 'बेस्ट फ्रेंड' बनने जा रहे हैं. ये सब बातें ठीक हैं गुरु. लेकिन जो बात है, वो बात है. https://www.youtube.com/watch?v=GWLr0rAp1qY

Advertisement
Advertisement