The Lallantop

AAP गोवा के मेनिफेस्टो में सबसे बड़ी बात लिखना तो भूल ही गई

या जान-बूझकर नहीं लिखा?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आज आम आदमी पार्टी गोवा के आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए यूथ मैनिफेस्टो लेकर आई. सीएम कैंडिडेट एल्विस गोम्स ने मेनिफेस्टो का एक-एक ऐलान ट्वीट किया. ये पता चलते ही लड़के सब काम छोड़कर ट्विटर पर जम गए. गोवा यूथ मैनिफेस्टो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा.

लेकिन लाख स्क्रोल करके भी वो न मिला, जो दिल चाहता है - फ्री वाई-फाई.

Advertisement
खूब ढूंढा. सबसे ऊपर ये वाला था.
1st tweet
ट्विटर स्क्रीनशॉट

'चिक्क' करके-करके आगे बढ़े तो ये मिला:
tweet 2
ट्विटर स्क्रीनशॉट

कॉलेज फेस्टिवल. दो लाख. स्क्रोल :( 
और आगे स्क्रोल किया तो सब मिला. पचास हज़ार लोगों को नौकरी देंगे, टीचरों से सरकारी कामकाज की फटीचरी बंद करवाएंगे, स्पोर्टस यूनिवर्सिटी खोलेंगे, स्पोर्टस बजट दोगुना करेंगे, गोवा को देश की फुटबॉल कैपिटल बनाएंगे, ओलंपिक की तैयारी करवाएंगे, वगैरह. सब एकदम प्लेन. बिना मजा.
दिमाग फिर गया है आप वालों का. चरस-गांजे की लत छूट जाती है. नेट की नहीं छूटती. ओपन न्यू टैब की बटन में चुम्बक लगा होता है. आदमी भंगेड़ी-नशेड़ियों की तरह बार-बार दबाता है. टैब न खुले तो अधीर हो जाता है. हॉटस्पॉट के लिए दर-दर भटकता है. माने टोटल डिपेंडेंसी है. वादा ही कर देते तो यूथ का दिल जीत जाते. निभाने का कम्पल्शन थोड़े न था अभी से.
 
aap manifesto
ट्विटर स्क्रीनशॉट

जैसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें वाई-फाई दूंगा". लोगों ने वोट दे दिया. लेकिन अरविंद वाई-फाई नहीं दे पाए. पहले कहा, चरणबद्ध तरीके से देंगे. एरिया बॉय एरिया. फिर बाद में कहा कि सब जगह नहीं दे सकते. कुछ जगह खंबे गाड़ कर हॉटस्पॉट चला देंगे. मुझे तीन साल से एक नहीं मिला. फिर भी कुछ नहीं हुआ. अरविन्द बाकायदा 3 साल और सीएम रहेंगे.
aap promise
www.aamaadmiparty.org से साभार

देखा, लिख के दे दो तो भी ज़्यादा टेंशन नहीं है. बोल ही देते. चार वोट ज्यादा मिलते. वैसे अभी ज़्यादा देर नहीं हुई है. अपने यहां मैनिफेस्टो को उतना सीरियसली नहीं लेते. थोड़ी बहुत काटा-कूटी चलती है.


 
ये भी पढ़ें:
कौन हैं AAP के गोवा CM कैंडीडेट एल्विस गोम्स

Advertisement
Advertisement