बीजेपी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट ( BJP New Delhi Lok Sabha Seat candidate) से बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को मैदान में उतारा है. अब उन पर राष्ट्र विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं. बता दें कि बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं. विपक्षी पार्टी के लोग लगातार उन पर हमलावर हैं. इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार 3 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.
BJP ने मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को टिकट दिया, अब विपक्ष उन्हें देश विरोधी क्यों कह रहा है?
BJP ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से Bansuri Swaraj को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है. विपक्षी दलों के नेता लगातार उन पर राष्ट्र विरोधी लोगों का समर्थन करने का आरोप लगा रहे हैं.
.webp?width=360)
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार 3 मार्च को AAP की नेता और विधायक आतिशी (Atishi) और सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने मीडिया से बातचीत के दौरान बांसुरी स्वराज पर राष्ट्रविरोधी होने के आरोप लगाए थे. बातचीत के दौरान आतिशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की बेटी बांसुरी को देश के लोगों से माफी मांगने लिए कहा और बीजेपी से उन्हें प्रत्याशी पद से हटाने के मांग की. उन्होंने कहा,
' बांसुरी स्वराज ने भगोड़े ललित मोदी की तरफ से कोर्ट में केस लड़ा था. ललित मोदी देश के लाखों-करोड़ रुपए लेकर भाग गया था. साल 2012 से 2014 तक बांसुरी ने लगातार लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में ललित के पासपोर्ट को लेकर एक केस में जिरह की थी.'
अपने बयान में उन्होंने आगे कहा,
'ललित बेंच के फैसले से पहले ही अपना पासपोर्ट लेकर फरार हो गया था. और तब से वो वापस नहीं लौटा है. सिर्फ इतना ही नहीं. इसके बाद ललित मोदी ने एक ट्वीट करते हुए बांसुरी स्वराज को उनका केस लड़ने के लिए धन्यवाद भी दिया था.'
मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न वाली घटना का जिक्र करते हुए आतिशी ने कहा ,
' मणिपुर हिंसा के दौरान दो महिलाओं से नग्न अवस्था में सड़क पर जबरन परेड कराई गई थी. उस केस में केंद्र की बीजेपी सरकार की तरफ से बांसुरी ने सुप्रीम कोर्ट में जिरह की थी. और आज वो नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं के पास जाकर वोट मांगेंगी.'
AAP नेता सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज की टिकट पर हमलावर होते हुए कहा,
'बीजेपी ने दो बार की सांसद मीनाक्षी लेखी का टिकट काट दिया है. पार्टी ने परिणामों की चिंता किए बिना मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को टिकट दी है.'
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी इसपर बयान दिया है. उन्होंने कहा,
'बीजेपी ने दिल्ली के चार बड़े नेता, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी और गौतम गंभीर को टिकट नहीं दिया है. इससे ये साबित होता है कि बीजेपी मान चुकी है कि उनके सांसदों ने काम नहीं किया है. जब भी लोगों को केंद्रीय नेतृत्व की जरूरत थी तब तब सांसद मौके पर मौजूद नहीं थे.'
इधर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बताया कि इस सरकार ने पूरी से संसदीय परंपराओं को तोड़ दिया है. ये पहली बार है जब सांसद पार्टी से ज्यादा प्रधानमंत्री के भक्त हैं.
ये भी पढ़ें: BJP ने पहली लिस्ट में जिन नए चेहरों पर जताया भरोसा, कौन हैं ये नेता?
बीजेपी ने 2 मार्च की शाम को अपने 195 लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. जिसमें दिल्ली की सात में से पांच लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के भी नामों का एलान किया गया था. नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज का नाम हमने बता ही दिया. चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, साउथ दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत के नामों का एलान किया गया है.
वीडियो: भाजपा ने चुनावी बिसात में इन नये चेहरों पर खेला दांव










