The Lallantop

जब केजरीवाल ने गाया अरिजित सिंह का गाना

और जैसी की परंपरा है, वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंटरनेट के फेवरेट हैं. साल 2016 चल रहा है. मोदी जी पीएम बन गए हैं. राहुल बाबा शांत हैं, जैसा कि उनका स्वभाव है. तीसरा मोर्चा, तीसरी दुनिया में है. पॉलिटिक्स उतनी ही फेफराई हुई चल रही है, जितने दुर्गुणों के साथ वो चल सकती है. ऐसे में आम जनता क्या करे? अपने नेताओं के मजे ले. केजरीवाल राष्ट्रीय मुख्यमंत्री हैं ही इसलिए कि मनिगवां में बैठा लड़का भी फ्री वाई-फाई नहीं आने के मजे लेता  है, भले उसका एमपी का वोटर आईडी न बना हो. जब भी किसी नेता-वेता के मजे लिए जाए, मजा आए तो दांत चियार के हंसना चाहिए. अभी ये वीडियो देख हंसिए. हमको पता है आप  टैक्स्ट पढ़ने नहीं आए हैं. सुपर लौंडे का बनाया वीडियो है, दर मजेदार है.

Advertisement
Advertisement