The Lallantop

मैदान में घुस आया ये आदमी धोनी के पास तक आ गया

धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो भगवान बन गए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया-ए वर्सेज़ इंग्लैंड. इंडियन टीम बैटिंग कर रही थी. अम्बती रायडू आउट हुआ. सेंचुरी बनाकर. और फिर मैदान में अचानक हल्ला हो उठा. मालूम चला कि धोनी आ रहा है. कप्तान धोनी. इंडियन टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार. कप्तान के रूप में आखिरी बार, शायद. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/videos/1343016272386729/"] इंडिया का स्कोर पहुंचा 258 पर 4 विकेट. धोनी बीच पिच में खड़े होकर संजू सैमसन से बात कर रहे थे. ओवर खतम हो चुका था. तभी देखा कि बाउंड्री फांद कर एक लड़का दौड़ा चला आ रहा है. धोनी की ओर. मैदान में हल्ला. उसके पीछे सिक्योरिटी के लोग भी दौड़ रहे थे. उसे पकड़ने के लिए. वो पिच के पास आकर धोनी के पास रुक गया. धोनी ने उसकी ओर हाथ बढ़ाया. हाथ मिलाने के लिए. और उसने धोनी के पैर पकड़ लिए. धोनी ने उसे उठने को कहा. हाथ मिलाया. तब तक सिक्योरिटी के लोग वहां पहुंच गए. वो लड़का गिर गया. उसे पकड़ के ले जाया जाने लगा. वो लड़का बार बार पलट कर धोनी की ओर देखा किया. हर बार वो धोनी की ओर हाथ हिलाता. जैसे किसी यात्रा पर निकलने से पहले घरवाले हाथ हिलाते हुए बाय कहते हैं. वीडियो यहां देखें.

Advertisement
Advertisement