The Lallantop

पुलिसवाली बनकर पुलिस के घर में चोरी की, अब पुलिस की गिरफ्त में

हेडिंग से कहीं ज़्यादा रोचक क्राइम स्टोरी है.

Advertisement
post-main-image
ये चोर मचाए शोर (तस्वीर - आकाश पाटिल)

गैर-वैधानिक चेतावनी: चूंकि इस सच्ची घटना में एक असली पुलिस है और एक नकली इसलिए कन्फ्यूज़न से बचने के लिए हम 'असली पुलिस' और 'नकली पुलिस' शब्दों का यूज़ करेंगे.

Advertisement

आज तक के पत्रकार आकाश पाटिल के अनुसार, घाटकोपर में एक असली पुलिसवाले (कांस्टेबल) की पत्नी का नाम विदिशा राजवर्धन वाघ है. इस असली पुलिसवाले की पत्नी यानी विदिशा राजवर्धन वाघ से भक्ति शिंदे उर्फ सारिका शिंदे ने दोस्ती गांठ ली. नकली पुलिसवाली बनकर. और फिर इस नकली पुलिसवाली ने विदिशा के घर आना-जाना शुरू कर दिया. नकली पुलिसवाली ने विदिशा को बताया कि वो एक तीन सितारा अधिकारी है और उसने विदिशा को फोटो और एक आईडी कार्ड भी दिखाया. और फिर एक दिन मौका पाकर आरोपी महिला, यानी भक्ति शिंदे उर्फ सारिका शिंदे, यानी नकली पुलिस वाली ने असली पुलिसवाले की पत्नी के नगदी और गहने चुरा लिए. असली पुलिसवाले की पत्नी को जब पता चला तो उसने नकली पुलिसवाली के खिलाफ असली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. फिर 07 अप्रैल, 2019 को यानि संडे को मानपाड़ा की असली पुलिस ने 'कल्याण' में रहने वाली शिंदे यानी नकली पुलिसवाली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार -
नकली पुलिसवाली किसी न किसी बहाने नंदिवली, डोंबिवली ईस्ट में असली पुलिसवाले के घर आती-जाती रहती थी. साथ नकली पुलिसवाली कई हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ फोटो निकालती थी. डोंबिवली के कई नेताओं के संपर्क में भी थी. और इस सब के चलते ही भक्ति शिंदे उर्फ सारिका शिंदे यानी नकली पुलिसवाली को सभी असली पुलिस वाली समझते थे.
दरअसल नकली पुलिसवाली ने विदिशा को एक दिन फेसबुक के मेसेंजर पर डायरेक्ट मैसेज करके बोला कि वो विदिशा से मिलना चाहती है. मिलना चाहती है क्योंकि उसे पुलिस डिपरमेंट से निलंबित कर दिया गया है और उसे मॉरल सपोर्ट की ज़रुरत है.  यूं उसने विदिशा की सिंपेथी मिली, घर आना-जाना होने लगा. लेकिन सिर्फ शिंदे का विदिशा के घर. विदिशा के अनुसार -
3 अप्रैल, 2019  को भी वह मेरे घर आई. जब मैं किराने का सामान खरीदने के लिए नीचे गई थी तो उसने मेरी बेटी को मुझे फोन करने के लिए कहा और फिर मेरे घर से गहने और एक मोबाइल चुरा कर फरार हो गई.
विषयेत्तर - नकली पुलिसवाली की टोटल तीन शादियां हो चुकी हैं और उसके तीसरे पति ने पुलिस में उनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी.
  वीडियो देखें:

किस्से: आडवाणी की शादी, धीरेंद्र ब्रह्मचारी का प्लेन क्रैश, राजीव और कमलापति का झगड़ा -

Advertisement
Advertisement