अब इस फिल्म की मेकिंग का मामला थोड़ा आगे बढ़ा है. इन सभी एक्टर्स को एक साथ लाकर इनकी हफ्तेभर की बॉन्डिंग सेशन कराई गई. बॉन्डिंग सेशन मतलब सारे एक्टर्स एक साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे थे, ताकी सब एक दूसरे को करीब से जान सकें और एक बॉन्ड डेवलप करें, जो परदे इन्हें एक टीम की तरह दिखाने में बहुत मददगार साबित होगी. ये सेशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुआ, जहां वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के ओरिजिनल और उनका रोल करने वाले एक्टिंग क्रिकेटर्स एक साथ समय बिता रहे थे. जैसे ही वो ट्रेनिंग सेशन खत्म हुआ, फिल्म में कपिल देव का रोल कर रहे रणवीर सिंह ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. इस वीडियो में एक्टर्स की जमात जीतोड़ मेहनत करती और साथ में अच्छा समय बिताती नज़र आ रही है. शुरुआत में धर्मशाला के स्टेडियम की खूबसूरती दिखाता एक मिनट लंबा ये वीडियो जैसे ही अपने एंड की ओर बढ़ता है, वैसे आपको इन एक्टर्स का डेडिकेशन दिखाई पड़ने लगती है.

धर्मशाला में बॉन्डिंग सेशन के दौरान फिल्म 83 की स्टार कास्ट.
वीडियो के आखिर में एमी विर्क बलविंदर सिंह संधू और हार्डी संधू मदन लाल के बॉलिंग एक्शन को हूबहू कॉपी करते हुए बॉलिंग करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस वीडियो का हाई पॉइंट वो है, जहां कपिल देव और रणवीर सिंह एक ही शॉट खेलते दिखाई देते हैं. और इन दोनों के ही मूवमेंट में अंतर पकड़ पाना मुश्किल लगता है. रणवीर अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं. रणवीर बलविंदर सिंह संधू की ट्रेनिंग में पिछले काफी समय से अपनी क्रिकेटिंग स्किल पर काम कर रहे हैं. वो हर दूसरे दिन संधू के साथ 2-3 घंटे प्रैक्टिस करते हैं. इसके बाद वो कपिल देव के साथ तीन हफ्ते बिताएंगे, ताकि उनके हाव-भाव और मानसिकता समझ सकें. वो वीडियो आप यहां देख सकते हैं:
इसी वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस की गई. फिल्म अनाउंस करने के बाद से इसकी रिलीज़ की तारीख 20, अप्रैल, 2020 बताई जा रही थी. लेकिन जो वीडियो रणवीर ने पोस्ट किया, उसमें ये बताया जा रहा है कि अगले साल गुड फ्राइडे पर यानी 10 अप्रैल, 2020 को फिल्म '83' सिनेमाघरों में लगेगी.
वीडियो देखें: इतने हो-हल्ले के बाद नरेंद्र मोदी की लाइफ पर बनी फिल्म की रिलीज़ रोक दी गई











