The Lallantop

बुढ़ऊ ने शादी के चक्कर में 20 लाख गंवाए, दूल्हा नहीं बन पाए

इलाहाबाद के बुजुर्ग अंकल को उनके साथी बराती बहका दिए. किसी लड़की से फोेन पर बात करा दी. बात यहां तक बढ़ी कि फोर्जरी हो गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इलाहाबाद में एक 70 साल के बुजुर्ग शादी के लिए बड़े परेशान थे. सरकारी नौकरी से रिटायर थे. एकाउंट में 30 लाख रुपैया कुलांचे मार रहा था. पता नहीं किस ने लड़की से बात करा दी शादी की. उससे शादी तो नहीं हुई. एकाउंट से 20 लाख हल्के हो गए. धूमनगंज इलाके के ये ताऊ. घर के पास चाय की दुकान थी. जिस पर चर्चा करते थे अक्सर अपनी शादी की. कि भैया कोई कहीं से करा दो. वहां आने जाने वालों को पता था कि उनका एकाउंट फुलमफुल्ल है. एक आदमी ने शादी कराने की बात की. एक लड़की से फोन पर बात कराई. दादा फंस गए. घंटों बतियाने लगे. दादा प्रेमजाल में उलझते जा रहे थे. पूरी तरह उलझा कर लड़की ने कहा "शादी तो हम करेंगे ही. हमें मकान लेना है. 20 लाख की जरूरत है. जितनी जल्दी दे दो. काम हो जाए." दादा तैयार बैठे थे. पहले 2 लाख, फिर 8 फिर 5-5 करके पूरा 20 लाख दे दिया. लड़की रकम लेने के लिए खुद नहीं आती थी. किसी लड़के को भेजती थी. बुजुर्ग के बच्चों को भनक लगी कि बापजान सब लुटाए देते हैं. अनिश्चित शादी के लालच में. बाप को बुलाया. पूछा. पूरा मामला जाना तो सन्न रह गए. दौड़ कर धूमनगंज थाने पहुंचे. रिपोर्ट लिखा दी है. रिपोर्ट लिख कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement