सेना के बाद BSF जिंदाबाद, आज 7 पाक रेंजर्स ठोंके
पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन का जवाब.
Advertisement

symbolic image
सर्जिकल स्ट्राइक में भले न पता लगा हो कि LOC के पार जाकर सेना ने कितनों को मार डाला, लेकिन इस बार पक्का पता है. पाकिस्तान की तरफ से सीज़फायर का उल्लंघन हुआ. भारत ने जोरदार जवाब दिया और पाकिस्तान के 7 रेंजर्स खत्म हो गए. शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ. हीरानगर की बोबिया पोस्ट पर पाकिस्तान की तरफ से खूब गोलीबारी हुई, जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ. जिसके बाद भारत ने तगड़ा जवाब दिया. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उस इलाके में इतना खून पहली बार बहा है. सर्जिकल स्ट्राइक को तो पाकिस्तान ने नकार दिया था. अब अपने रेंजर्स की मौत पर वो क्या करेगा, ये बाद में पता चलेगा. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से 30 से ज्यादा बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है. इस पर पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया था। इसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशश के बाद गोलीबारी की गई थी.
Advertisement













