The Lallantop

तालाब को गहरा करने के लिए खुदाई चल रही थी, अंदर से निकलीं 500 के नोटों की कई गड्डियां

29 मई की सुबह आगर मालवा के प्रसिद्ध मोती सागर तालाब का सौंदर्यकरण और गहरीकरण करवाया जा रहा था. यह तालाब मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा तालाब है. गर्मी के मौसम की वजह से इसका गहरीकरण किया जा रहा था.

Advertisement
post-main-image
9 मई की सुबह आगर मालना के प्रसिद्ध मोती सागर तालाब का सौंदर्यकरण और गहरीकरण करवाया जा रहा था. (फ़ोटो/आजतक)

मध्यप्रदेश के आगर मालवा के एक तालाब का गहरीकरण किया जा रहा था. JCB से खुदाई की जा रही थी. खुदाई के दौरान नगर पालिका वालों को कथित तौर पर तालाब के अंदर 500 रुपये के नोटों से भरी एक थैली मिली. नगर पालिका ने नोटों से भरी थैली की जानकारी पुलिस को दी. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के संवाददाता प्रमोद कारपेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक़ 29 मई की सुबह आगर मालवा के प्रसिद्ध मोती सागर तालाब का सौंदर्यीकरण और गहरीकरण करवाया जा रहा था. यह तालाब मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा तालाब है. गर्मी के मौसम की वजह से इसका गहरीकरण किया जा रहा था. आजतक से बातचीत के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने कहा, 

“नगर पालिका द्वारा झाड़ियों की सफ़ाई की जा रही थी. क्योंकि 5 जून से यहां पर गहरीकरण का काम शुरू किया जाएगा. JCB से खुदाई करने वाले ने हमें इस बात की जानकारी दी कि एक थैली में बहुत सारे 500-500 रुपये के नोट रखे हुए हैं. नोटों की गड्डियां चिपक गई हैं. उसने इस बात की जानकारी हमें दी और हमने कोतवाली पुलिस को. थैली को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये 5-7 लाख़ रुपये हैं.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: चोर इस बार पुल या तालाब नहीं, 6 लाख़ का शैंपू चोरी करके ले गए 

रिपोर्ट के मुताबिक़ नोटों की ज़्यादातर गड्डियां पानी और मिट्टी के कारण गल गई हैं. नोटों के ऊपर काई जम गई है. फिलहाल पुलिस ने नोटों को जब्त कर लिया है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़ नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक बसंत दुलगज ने बताया नोटों की 12 से 15 गड्डियां हैं. बताया जा रहा है कि कोई ये नोट यहां पर छिपा कर गया होगा. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. और मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि नोटों से भरी थैली कथित तौर पर पहले वहां बकरी चराने के लिए घूम रहे कुछ बच्चों ने झाड़ियों के अंदर देखी थी. और उसे बाहर निकाला था. बाद में बच्चों ने JCB से खुदाई करने वाले को इसकी जानकारी दी. 

वीडियो: असम: बाढ़ से खेत तालाब बने, लेकिन मछलियां गायब हो गईं!

Advertisement