The Lallantop

सवा लाख से लड़ने पे भारी पड़ेगी ये एक अकेली लड़की

गुरप्रीत चाहती हैं कि उनके वीडियो देखकर लड़कियां भी फिटनेस पर ध्यान दें.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक लड़की जिसके पुश-अप्स को देख कर खुद को दारा सिंह मानने वाले भी पानी मांग जाएं. जिन भारी ट्रक के टायर को खिसका कर कई पुरुष अपने ‘मर्द’ होने का दावा करते हैं वो उन्हें पीठ पर रख कर दण्ड-बैठक लगाती है. मर्द और औरत की अलग बायोलॉजिकल बनावट की दलीलें देकर, ‘हटो! मैं करता हूं’ जैसे जुमले सुनाने वालों को एक बार इस लड़की के बारे में जानना चाहिए.
 
fitness kaur

 
इंस्टाग्राम पर फिटनेस कौर के नाम से एक लड़की का प्रोफाइल वायरल हुआ है. कहने वाले तो 21 साल की गुरदीप कौर को दुनिया की सबसे फिट लड़की तक कह रहे हैं. UK में रहने वाली गुरदीप को जंक फूड और चॉकलेट प्रेम के चलते दोस्तों से “फिटनेस! तुमसे न हो पाएगा.” जैसे ताने खूब सुनने को मिले.
 
fitness

 
गुरदीप ने अपने फिटनेस प्रोग्राम की शुरुआत वेट ट्रेनिंग से की मगर जल्द ही कैलिस्थैनिक्स (जिमनास्टिक्स एक्सरसाइज़) पर आ गईं. गुरदीप 'पग' पहनकर ही वर्कआउट करती हैं और मोटिवेशन के लिए गुरप्रीत गुरु ग्रंथ साहब के शबद दोहराती हैं. गुरप्रीत चाहती हैं कि उनके वीडियो देखकर लड़कियां भी फिटनेस पर ध्यान दें.
 



Advertisement
Advertisement