The Lallantop

मोहन भागवत की फोटोशॉप्ड इमेज फैलाने वालों पर लगे कॉपीराइट एक्ट

मध्य प्रदेश में बुधवार को दो लड़के अरेस्ट किए गए. RSS चीफ भागवत की मॉर्फ्ड इमेज शेयर की थी. उन पर केस चल रहा है हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मध्य प्रदेश के दो लड़के अरेस्ट किए गए हैं. RSS चीफ मोहन भागवत की फोटोशॉप्ड इमेज शेयर करने के जुर्म में. 22 साल के शाकिर यूनुस और 21 के वसीम शेख नाम के इन लड़कों पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप है. फेसबुक ट्विटर पर दनादन शेयर होती एक फोटो देख रहे होगे. जिसमें खाकी कलर की पैंट पहनी औरत की फोटो पर चेहरा मोहन भागवत का लगा दिया गया है. वही फोटो ये भी शेयर कर रहे थे. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66A खत्म हुए एक साल हो गया. उसके बाद इस तरह की ये पहली गिरफ्तारी है. ये फोटो कुछ ऐसी दिखती थी. Bhagwat image एमपी वर्मा, गोगवा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज. इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बताया कि शाकिर ने व्हाट्सऐप पर डाला और वसीम ने फेसबुक पर. बुधवार को रजनीश निंबालकर नाम के एक शहरी ने पुलिस में कंप्लेन की. जिसके बाद इन लड़कों को उठा लिया गया. ये भी बताया कि शाकिर कोई व्हाट्सऐप ग्रुप नहीं चलाता. न ही उसने ये फोटो बनाया. उसने बस शेयर किया है. 30 मार्च तक के लिए दोनों को पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा. इन लड़कों पर लगना चाहिए कॉपीराइट एक्ट कहानी का दूसरा एंगल ये है कि सोशल मीडिया पर नजर घुमाई जाए तो फोटोशॉप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किसकी तरफ से किया गया. ये बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस हिसाब से इन लड़कों पर फोटोशॉप इस्तेमाल करने के लिए कॉपीराइट एक्ट के तहत केस चलना चाहिए. क्यों हाथ लगाया उस प्रोग्राम पर जिस पर सिर्फ दूसरे धड़े का हक है. नीचे कुछ तस्वीरें दी जा रही हैं. और उनके साथ उनसे जुड़ी इन्फॉर्मेशन. इनके बनाने वाले किस जेल में हैं, इसका पता नहीं. 1. सबसे लेटेस्ट ये फोटो कन्हैया कुमार की. जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष को देशद्रोही साबित करने के लिए ये इमेज चलाई गई. जबकि मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. kanhaiyya_ 2. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी की ये फोटोशॉप्ड इमेज बड़े धूमधड़ाके से शेयर हुई. Fake-Modi-as-Sweeper 3. ये वो महत्वपूर्ण समय था जब ओबामा अपना हर जरूरी काम धंधा छोड़ कर पीएम मोदी का भाषण टीवी पर देख रहे थे. -Obama-Watching-Modi-on-TV-fake 4. गुजरात में आसमान से उतार कर बुलेट ट्रेन चलवाने वालों की इमैजिनेशन पर सदके जाओ. Fake-Bullet-Train 5. और जब लड़कियां अपनी फुल पीठ पर टैटू कराने लगीं. Fake-girl-tattoing-Modi 6. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो, जो सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पास रहता है. उसने ट्विटर पर ये फोटो शेयर की थी. जिसमें पीएम मोदी चेन्नई की बारिश देख रहे थे. प्लेन में बैठ कर. pm-photoshopped कहीं आपका खून खौलाने वाली इमेज फोटोशॉप्ड तो नहीं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement