The Lallantop

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 19 आतंकवादी ढेर

एयर स्ट्राइक हुआ था.

Advertisement
post-main-image
Symbolic Image
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर के दंगम जिले में लश्कर-ए-तैय्यबा के 19 आतंकवादी मारे गए. एयरस्ट्राइक हुआ था. एक दिन पहले भी स्ट्राइक किया गया था. उसमें एक रॉकेट लांचर और एक मशीनगन तबाह हुए थे. आतंकवादी फिर भी ठटे रहे थे. उनको लगा हो गया अब. पर अगले दिन भागने का भी मौका नहीं मिला. ये हमला अफगानिस्तान की सरकार ने कराया था. अफगानिस्तान के इस इलाके में लश्कर-ए-तैय्यबा 2014 से ही कोशिश कर रहा है पैर जमाने की. उनके लगभग 100 लोग इस काम में लगे हुए थे. ये ग्रुप कश्मीर के पीछे पड़ा रहता है. मुंबई हमलों में भी इनका हाथ था. 2014 में ही अफगानिस्तान में भारतीय कंसुलेट पर इन लोगों ने हमला कराया था. पाकिस्तान अपने पड़ोसी अफगानिस्तान को भी चैन से रहने देना नहीं चाहता है. अस्सी के दशक से ही पाक आतंकवादियों को ट्रेन कर रहा है. लगभग 10 आतंकवादी ग्रुप काम करते हैं पाकिस्तान की शह पर. तालिबान और हक्कानी नेटवर्क इस समय टॉप पर हैं.

भोपाल जेल से फरार संदिग्ध आतंकियों का एनकाउंटर, आठों हलाक

सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने निकल पड़ी आतंकी फातिमा!

आतंकियों को दफनाने के लिए न जमीन देंगे, न नमाज पढ़ेंगे

Advertisement
Advertisement