The Lallantop

16 साल के लड़के ने 9 साल के मासूम को काटा, उसका मांस खाया और खून पी गया

बच्चे के दिल के साथ क्या कर डाला? ये जानकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
symbolic image

समझ नहीं आ रहा कहां से शुरू करूं. जैसे जैसे इस खबर को पढ़ता गया, जिस्म में सिरहन पैदा हो गई. रोंगटे खड़े हो गए. दिमाग खौफ की गिरफ्त में आ गया. निठारी कांड के कंकाल की ख़बरें ज़हन पर हथौड़े की तरह चोट करने लगीं. 2006 में रिलीज़ हुई 'परफ्यूम: द स्टोरी ऑफ़ ए मर्डरर' फिल्म के सीन ज़हन में तेज़ी से चलने लगे, जिसमें एक लड़का परफ्यूम बनाने के लिए लड़कियों के क़त्ल करता है. क्योंकि उसको सनक है लड़कियों के जिस्म से परफ्यूम निकालने की. ऐसी ही सनक का केस पंजाब के लुधियाना में हुआ. 16 साल का लड़का. इंसानी जिस्म को खाने की सनक पाल बैठा. उस लड़के ने एक 9 साल के मासूम के जिस्म को टुकड़ों में काट डाला. उसे खाया. और पानी की जगह उसका खून पी गया.

Advertisement
आरोपी ने अकेले में ले जाकर दीपू के सिर को धारदार हथियार से काट कर अलग कर दिया. उसके जिस्म के 6 टुकड़े किए और उन्हें खाया भी. और दीपू के खून को पी गया. इसके बाद लाश के टुकड़ों को पॉलिबैग्स में भरा और साइकल पर रखकर चल दिया. एक खाली प्लॉट दिखाई दिया. उन टुकड़ों को वहां फ़ेंक दिया. मगर अभी उसके पास दीपू का 'दिल' था. मासूम के दिल को लेकर वो स्कूल पहुंचा और वॉटर टैंक में डाल दिया. 

फिर से गौर कीजिए '9 साल के बच्चे के टुकड़े 16 साल के लड़के ने किए. मांस खाया और खून पी गया...! और हां उस मासूम के दिल को जिस्म से निकाल कर उस नरभक्षी ने स्कूल में फ़ेंक दिया.' उफ्फ! आप सोच भी नहीं सकते कि 16 का लड़का. बड़ी ही खतरनाक वारदात है ये. 9 साल का दीपू कुमार घर से गायब हो गया. घर वालों ने तलाशा. कहीं नहीं मिला. अगले दिन उसकी लाश के टुकड़े डुगरी इलाके में मिले. दीपू को 16 साल का आरोपी दोनों ही मजदूर के बच्चे हैं. और एक ही गली में रहते थे. सोमवार दोपहर के कोई डेढ़ बजे होंगे. 16 साल का लड़का दीपू के घर आया. और उसे पतंग का मांझा देने के बहाने घर से लेकर चला गया. उस वक्त दीपू के पेरेंट्स काम पर गए हुए थे. पुलिस का कहना है कि इसके बाद 8वीं क्लास में पढ़ने वाला ये लड़का घर लौट आया. उसके चेहरे पर ज़रा भी किसी बात का खौफ नहीं था. और उसके व्यवहार में कोई तब्दीली नहीं आई. वो इस तरह था जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. उसने शाम को अपने पिता के लिए खाना भी बनाया क्योंकि उसकी मां अपने बड़े बेटे के साथ चंडीगढ़ में थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हो सका. कैमरे में आरोपी को दीपू के साथ देखा गया. इसके बाद उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ हुई तो उसने अपने कारनामे के बारे में उगल दिया. उसने बताया कि वो मांस खाना चाहता था. और बच्चे का दिल स्कूल में इसलिए फेंका क्योंकि वो टीचर्स से नफरत करता था. उन्हें बदनाम करना चाहता था. पुलिस ने मासूम के दिल को वॉटर टैंक से बरामद कर लिया. डिप्टी कमिश्नर भूपिंदर सिंह का कहना है, 'यह मामला नरभक्षण का है. आरोपी इंसान का मांस खाना चाहता था. उसने हमें बताया कि वह कच्चा मांस खाना चाहता था. कई बार इसी तलब में वह अपने जिस्म के अंगों की ही चबा चुका था.'
 

दो दिन तक लटकी रही लड़की की लाश, पुलिस देखती रही

Advertisement
Advertisement