'उसकी बॉडी 95 परसेंट जल चुकी है, रेप की जांच नहीं हो सकती'
बुरी खबर है. नोएडा में एक नाबालिग लड़की का रेप कर जलाने की कोशिश की गई. सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नोएडा के गौतम बुद्ध नगर इलाके में 15 साल की नाबालिक के साथ रेप कर फिर उसे जलाने की कोशिश की गई. गंभीर हालात में पीड़िता को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. 95 परसेंट जल चुकी लड़की जिदंगी और मौत से जूझ रही है. पुलिस ने गांव के 20 साल के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सफदरजंग हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर का कहना है कि पीड़िता 95 परसेंट जली हुई थी जब उसे यहां लाया गया. उसके चेहरे का सिर्फ अपर पोर्शन और सर बचा है. अभी हमारी प्रायोरिटी उसे इंफेक्शन से बचाना है. और ये हमारे लिए बड़ा चैलेंज है. हॉस्पिटल वाले कह रहे हैं कि फैमिली के कहने पर हमने सेक्सुअल असॉल्ट का मामला नोट कर लिया है. पीड़िता का शरीर बहुत बुरी तरह जला हुआ है. इस स्थिती में हम किसी भी तरह का मेडिकल टेस्ट नहीं कर सकते जो इस बात की पुष्टी करे कि उसके साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस के हिसाब से वारदात सोमवार रात 2:30 बजे हुई. पीड़िता के घरवालों ने रोने की आवाज सुनी और छत पर गए. वहां उन्होंने अपनी बेटी को जला देखा. पड़ोसी ने पास के पीसीआर को फोन किया. लड़की को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया. काफी जला होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया. परिवार का कहना है कि आरोपी से परेशान हो कर पीड़िता ने पिछले साल ही स्कूल छोड़ दिया था. वो दसवीं की स्टूडेंट है. फिलहाल वो पास के एक ट्यूशन सेंटर से कंप्यूटर सीख रही है. वहां भी आरोपी उसे परेशान करता था. ये बात जब वहां के टीचर्स से पता चली तो हमने उसे घर पर ही रहने कहा. पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 452 लगा कर एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि लड़की बयान देने के हालत में नहीं है. जबकि घरवालों का कहना है कि पीड़िता बार-बार आरोपी का नाम ले रही है.
जानकारी के लिए बता दें कि लड़की की फैमिली बिहार से है और 15 साल से गौतम बुद्ध नगर में रह रही है. आरोपी का परिवार भी बिहार से है उसको 17 साल हुए यहां रहते.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















