The Lallantop

शाहजहांपुर में पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से 11 लोगों की मौत, 8 बच्चे भी शामिल

29 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
post-main-image
पुल से गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली (Photo: UP Tak)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई. शाहजहांपुर SSP से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो महिलाएं और 8 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. मामला शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र का है. यहां रटा पुल से अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गर्रा नदी में गिर गई. इसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे. हादसे के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित लोगों को बाहर निकाला. उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. SSP ने बताया कि घटनास्थल से 29 लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूपी तक में छपी ख़बर के अनुसार जिला अधिकारी ने बताया,

"इस हादसे में मृतक के परिवारों को दो 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही घायल लोगों को 50-50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी की जाएगी."

Advertisement

इस घटना पर योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

"शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्माओं को शांति दें भगवान. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे करे सरकार."

PMO ने भी मुआवजे की घोषणा की

प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. PMO ने भी मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने नरेंद्र मोदी के हवाले से ट्वीट करते हुए लिखा- 

Advertisement

"उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत आहत करने वाली है. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. शाहजहांपुर में हुई इस त्रासदी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव में पूरी तत्परता से जुटा है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है."

पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.

वीडियो: असद एनकाउंटर के 5 झोल, जो पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़ा कर रहे ! क्या यहां चूक हो गई ?

Advertisement