
ये नोटबंदी जैसा मामला नहीं है, सो घबराने की जरूरत नहीं है. ये बस नोट का डिजाइन बदल रहा है.
न्यूज 18 के मुताबिक, सरकार ने पिछले हफ्ते ही इस नए नोट के डिजाइन को ओके कहा. हरी झंडी के बाद रिजर्व बैंक ने 10 रुपये के करीब 100 करोड़ पीस छाप दिए हैं. जल्द ही सर्कुलेट किए जाने लगेंगे. नया नोट ऐसा दिखेगा.

ऐसा दिखेगा नया नोट.
2005 में आखिरी बार 10 रुपये के नोट का मेकओवर हुआ था. ऐसा नहीं कि नए नोट आने के बाद पुराने 10 रुपये के नोट इस्तेमाल से बाहर हो जाएंगे. मेकओवर को नोटबंदी कतई न समझ बैठें. और घबराकर बैंक के चक्कर न काटें.
नोट: जाते-जाते वो बुरी खबर बता दें. इन नोटों में भी चिप नहीं लगी होगी :-)
ये भी पढ़ें:
200 रुपये का नोट आएगा, 2000 का नोट खा जाएगा!
200 रुपए के नए नोट जारी होने के साथ ही एक बुरी ख़बर आई है!
वॉट्सऐप पर वायरल हो रहे 200 के नोट का सच क्या है?
200 रुपए के नोटों का ये खास फीचर आपको कभी पैसों की कमी नहीं होने देगा!
RBI ने कहा कि 99% पैसा वापस आ गया, नोटबंदी का पूरा पोस्टमॉर्टम














