The Lallantop

महाराष्ट्र: सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 से ज्यादा कोरोना मरीज़ों की मौत

नवाब मलिक ने कहा- दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई.

Advertisement
post-main-image
आग लगने के बाद अस्पताल के बाहर और अंदर का दृश्य.

महाराष्ट्र का अहमदनगर. यहां के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो गई. वहीं 6 मरीज बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. घटना की पुष्टि एरिया के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने की है. बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के कोविड वार्ड में लगी थी.

Advertisement

आग लगने के बाद अस्पताल के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. और अंदर भी जो मशीनें और सामान थे, वो भी सब जलकर राख हो चुके हैं. आग लगते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई. मरीज चिल्लाते रहे. पर वह वॉर्ड से निकलकर भाग नहीं पाए.

Advertisement

कैसे लगी आग?

खबर है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. 'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वॉर्ड में आग लगी, वहां 25 लोग भर्ती थे. इनमें से 10 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है और 6 ज़ख्मी हैं. वहीं, इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है

ये आग अस्पताल के बने ICU वॉर्ड में लगी थी. यहां कोरोना के मरीज थे. ये घटना गंभीर है. अस्पतालों को स्पष्ट आदेश दिया गया था कि अपने यहां वो फायर सेफ्टी ऑडिट कराएं. अब इसकी जांच की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि इस अस्पताल ने फायर सेफ्टी ऑडिट करवाई थी या नहीं. अगर अस्पताल ने ऑडिट नहीं करवाया तो ये गंभीर घटना है.

नवाब मलिक ने आगे कहा कि अगर ऑडिट के बावजूद आग लगी है तो इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. और जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को मुआवजा दिया जाएगा.

Advertisement

इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना व्यक्त की है. ट्विटर पर लिखा-

महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की हुई मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. घायलों को जल्द से जल्द ठीक करें.

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा

हालांकि इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं. नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि नगर सिविल अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने लोगों के परिवारों के प्रति वे गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के तुरंत ठीक होने की कामना की है. पूर्व सीएम ने कहा है कि इस घटना की विस्तृत जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

Advertisement