The Lallantop

अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए कौन होंगे मुख्य दावेदार? ये सुपर ट्यूज़्डे क्या है ?

American Presidential Election में Super Tuesday के लिए कहा जाता है कि ये दिन दोनों पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए निर्णायक होता है.

Advertisement
post-main-image
क्या है सुपर ट्यूस्डे? (फोटो - आजतक)

नवंबर, 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (American Presidential Election) होने हैं. इसीलिए दोनों मुख्य पार्टियों - रिपब्लिकन (Republican) और डेमोक्रैटस (Democrats) - के अंदर उम्मीदवारों का चुनाव चल रहा है. मंगलवार, 5 मार्च को अमेरिका के 16 राज्यों के वोटर्स ने राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया. शुरुआती रुझान से मालूम पड़ता है कि डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और रिपब्लिकन डॉनल्ड ट्रम्प (Donald Trump) एक रीमैच की तरफ़ बढ़ रहे हैं. 

Advertisement

राष्ट्रपति पद के मुख्य दावेदार कौन होंगे? इसका आइडिया 5 मार्च की वोटिंग को ही लग गया. कारण? 5 मार्च को पड़ा ‘सुपर ट्यूज़्डे’ (Super Tuesday). जब-जब अमेरिका का चुनाव आता है, तब-तब सुपर ट्यूज़्डे का ज़िक्र आता है. क्या है दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश के चुनाव का सुपर ट्यूज़्डे? क्यों इतना ख़ास है ये दिन? यही जानेंगे.

छंटनी के चुनाव

अमेरिका के चुनाव में उम्मीदवारों का चयन दो तरह से होता है: प्राइमरी और कॉकस. पिछले 150 से ज़्यादा सालों से अमेरिका में किसी तीसरी पार्टी का राष्ट्रपति नहीं बना है. ज़ाहिर है, इस वजह से दोनों पार्टियों में दावेदारों की संख्या ज़्यादा होती है. लेकिन जैसे म्यान में तलवार एक, वैसे ही उम्मीदवार भी एक ही हो सकता है. इसीलिए पार्टी के बाक़ी उम्मीदरवारों की होती है छंटनी, यानी एलिमिनेशन. इसी प्रक्रिया को प्राइमरीज़ कहते हैं.

Advertisement

प्राइमरीज़ राष्ट्रपति पद के लिए भी होते हैं, राज्य स्तर पर भी और स्थानीय चुनावों के लिए भी. कुछ राज्य हर स्तर के चुनाव के लिए अलग-अलग तरह के प्राइमरी करवाते हैं. तीन तरह की प्राइमरीज़ होती हैं:

  • ओपन प्राइमरी - मतलब वोटर पार्टी की परवाह किए बिना, अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं. इसमें एक रिपब्लिकन डेमोक्रेट के लिए भी वोटिंग कर सकता है और ठीक इसके उलट भी. यानी पार्टी लाइन से आगे जाने की बात मानता है. लेकिन पहले उन्हें सार्वजनिक रूप से नई पार्टी के साथ जाने की बात की घोषणा करनी होती है.
  • क्लोज़्ड प्राइमरी - बस अपनी पंजीकृत पार्टी में चल रहे उम्मीदवारों में से ही किसी को चुन सकता है. क्लोज़्ड प्राइमरी हर चुनाव चक्र (Cycle) में पॉलिटिकल पार्टियों को छुट देता है कि वो ऐसे वोटर्स को अपने पार्टी के नामांकन के लिए मतदान करने के लिए प्ररित करे.

ये भी पढ़ें - जो बाइडन को टक्कर देंगी मिशेल ओबामा! राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका में 'खेला'?

फिर ये कॉकस क्या है? तो अगर ये चुनाव राज्य सरकारें कराएंगी, तो उसे कहेंगे प्राइमरी. और, अगर पार्टियां अपने ख़र्चे से चुनाव कराएंगी, तो वो कहलाएंगी कॉकस. प्राइमरी में लोग जाते हैं और अपने पसंद के कैंडिडेट को वोट दे आते हैं. जबकि कॉकस में हर उम्मीदवार के वोटर्स एक जगह जमा होते हैं और उम्मीदवारों के सपोर्टर इन वोटर ग्रुप्स के सामने अपना दावा पेश करते हैं. कॉकस में बैलेट पेपर्स या वोटिंग मशीन नहीं होते, बल्कि हाथ उठाने भर से ही वोट पड़ जाता है. बाद में वोटर्स चाहे तो पाला बदल सकता है, फिर लास्ट में उसी हिसाब से काउंटिंग होती है.

Advertisement
क्या है सुपर ट्यूज़्डे?

देश में जनवरी से जून तक प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं. इस क्रम में कुछ ऐसा सिस्टम है कि मार्च (या कभी-कभी फ़रवरी) में एक मंगलवार को कई राज्यों में चुनाव पड़ते हैं. अलबामा, अलास्का, अर्कांसस, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, मेन, मैसाचुसेट्स, मिनेसोटा, उत्तरी कैरोलिना, ओक्लाहोमा, टेनेसी, टेक्सास, यूटा, वर्मोंट और वर्जीनिया में. 

मंगलवार को होने वाला यही निर्णायक चुनाव कहलाता है - सुपर ट्यूज़्डे. एक अंतरराष्ट्रीय प्रेस एजेंसी ने इस दिन को चुनावी कैलेंडर का सबसे बड़ा दिन तक बता दिया. पिछले कुछ सालों में सुपर ट्यूज़्डे के बाद ही उम्मीदवार तय हो जाते हैं. हालांकि, कई विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि इस साल इसका महत्व कुछ हद तक कम हो गया है.

ये भी पढ़ें - रॉन डि सेंटिज अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे, ये रिपब्लिकन ट्रंप से बड़ा 'कट्टर' है

2024 के सुपर ट्यूज़्डे से क्या उम्मीद है? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस साल किसी उलटफ़ेर की संभावना कम ही दिख रही है. डेमोक्रैटिक पार्टी की तरफ़ से मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ही फिर से उम्मीदवार हैं. उनको चुनौती देने वालों में कम ही उम्मीदवार दिखते हैं. वहीं, जो रिपबल्किन पार्टी पहले भीड़ भरा मैदान नज़र आ रही थी, अब वहां कुल दो दावेदार बचे हैं – निक्की हेली और डॉनल्ड ट्रम्प. रविवार, 3 मार्च को वॉशिंगटन प्राइमरी चुनाव जीतकर हेली अमेरिकी चुनाव के इस लंबे इतिहास में प्राइमरी जीतने वाली पहली रिपब्लिकन महिला बन गईं.

वीडियो: दुनियादारी: Russia को घेरने के लिए अमेरिका का प्लान पूरा, Putin क्या जवाब देंगे?

Advertisement