उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़े विवाद में, पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथाकार आचार्य पुंड्रिक गोस्वामी को पूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी. बहराइच एसपी आरएन सिंह ने स्वयं परेड का नेतृत्व किया और उनका स्वागत 'रेड कारपेट' की तरह किया गया. अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद जैसे राजनीतिक नेताओं ने इसकी आलोचना करते हुए इसे संविधान पर हमला बताया है. जानिए पूरा मामला वीडियो में.
उत्तर प्रदेश में कथावाचक को सलामी देने पर विवाद हुआ, DGP ने SP से जवाब मांगा
उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथाकार आचार्य पुंड्रिक गोस्वामी को पूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दिया गया. इसपर अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आज़ाद जैसे नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










