The Lallantop
Logo

मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात पर अमेरिका की नाराजगी, मार्को रुबियो ने भारत को लेकर क्या कहा?

मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात के बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर चेतावनी दी है. ईरान ने भारत से पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक भूमिका निभाने की अपील की है.

Advertisement

किर्गिस्तान के बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की मुलाकात के बाद अमेरिका की नजर भारत-ईरान संबंधों पर है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने देशों को ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार करने या उसके लिए कमाई के रास्ते बनाने से बचने की चेतावनी दी. हालांकि, उन्होंने भारत के अपनी विदेश नीति तय करने के अधिकार को स्वीकार किया. बैठक में भारत-ईरान संबंध, पश्चिम एशिया का संघर्ष, शांति और कूटनीति पर चर्चा हुई. ईरान ने भारत से क्षेत्र में तनाव कम करने में मदद की अपील की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- चीज गार्लिक नान पर इंस्पेक्टर ने सवाल उठाया, मामला विधानसभा पहुंचा, अब नौकरी खतरे में 

 

Advertisement

Advertisement