The Lallantop
Logo

शुभमन गिल ने मैच से पहले कमिंस के 'शॉर्ट बॉल' हथकंडे का किया खंडन!

कमिंस ने तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम भी अनाउंस कर दी. ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट में एक बदलाव के साथ उतरेगी. एडिलेड टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले स्कॉट बोलैंड गाबा टेस्ट में नहीं खेलेंगे

Advertisement

पैट कमिंस, गाबा टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों को डराने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसके लिए अपनी प्लानिंग बताई. और कुछ ही देर बाद शुभमन गिल ने इस प्लान और इस कोशिश दोनों का फ़ैक्टचेक कर दिया. कमिंस ने कहा कि एडिलेड में शॉर्ट-पिच गेंदों से उनकी टीम को बहुत फायदा हुआ. इसलिए ये लोग गाबा में भी ये टैक्टिस ट्राई करेंगे. कमिंस अपनी बात बोलकर लौट गए. फिर आई शुभमन गिल की बारी. गिल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आते ही कमिंस की बातों का फ़ैक्टचेक कर दिया. उन्होंने कहा, 'जहां तक मैं जानता हूं, इस सीरीज़ में टेलेंडर्स के अलावा सिर्फ एक बल्लेबाज ही शॉर्ट-पिच गेंद पर आउट हुआ है. तो मुझे पता नहीं कौन सी सफलता की वो बात कर रहे हैं.' पूरी ख़बर जानने लिए वीडियो देखिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement