The Lallantop

RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर को नाराजगी महंगी पड़ी, BCCI ने लगाया जुर्माना

फ्लावर ने मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को तुरंत स्वीकार कर लिया. IPL नियम के मुताबिक कोच को अपनी नाराजगी शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करनी चाहिए थी.

Advertisement
post-main-image
RCB पॉइंट्स टेबल की टॉप पर पहुंच गई है. (फोटो- BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर को MI के खिलाफ IPL 2026 के मैच में गुस्से में गाली देने के आरोप में BCCI ने सजा दी है. मैच रेफरी ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एंडी फ्लावर से जुड़ा ये मामला 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच में सामने आया. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में RCB 167 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. 18वें ओवर में क्रुणाल पांड्या को आउट करने के लिए नमन धीर ने बाउंड्री पर रिले कैच पकड़ा. नमन लगभग बाउंड्री लाइन से छू गए थे. थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया था. लेकिन RCB के हेड कोच को लगा कि ये कैच नहीं था.

एंडी फ्लावर इस फैसले से बहुत नाराज हो गए. उन्होंने फोर्थ अंपायर से गर्मागर्म बहस की. इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज का इस्तेमाल किया, जो माइक पर भी सुनाई दिया.

Advertisement

IPL की आधिकारिक स्टेटमेंट के अनुसार,

"एंडी फ्लावर ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट की आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान गलत शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ी है. ये घटना 17.2 ओवर में हुई जब उन्होंने फोर्थ अंपायर से एनिमेटेड तरीके से बात की."

फ्लावर ने मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को तुरंत स्वीकार कर लिया. बाद में रीप्ले में भी साफ हुआ कि गेंद बाउंड्री पार नहीं गई थी, यानी ये सिक्स नहीं था. लेकिन नियम के मुताबिक कोच को अपनी नाराजगी शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करनी चाहिए थी.

Advertisement
मैच का रोमांचक अंत

इस विवाद के बावजूद RCB की टीम मैच जीतने में कामयाब रही. क्रुणाल पांड्या के आउट होने के बाद बाद RCB को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे. ओवर की चौथी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने छक्का जड़ा. लास्ट बॉल पर टीम को 2 रन चाहिए थे. रसिख ने सामने शॉट खेलकर टीम को जीत दिलाई. RCB ने ये मैच 2 विकेट से जीती.

ये RCB की लगातार दो हार के बाद बड़ी जीत थी. इस जीत से RCB पॉइंट्स टेबल की टॉप पर पहुंच गई है. टीम ने 11 मैचों में 7 मैच जीत लिए हैं. प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उन्हें अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की ये आठवीं हार थी. टीम अब ऑफिशियली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. 

वीडियो: क्रुणाल पांड्या ने पार लगाई RCB की नैया, टीम को बनाया टेबल टॉपर, मुंबई प्लेऑफ से बाहर

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement